रियल लाइफ 'सावित्री' बनीं जेनेलिया! पति रितेश की लंबी उम्र के लिए रखा वट सावित्री व्रत, बरगद के पेड़ में धागा बांध की पूजा

Edited By suman prajapati, Updated: 11 Jun, 2025 03:41 PM

genelia kept vat savitri fast for long life of her husband ritesh deshmukh

रितेश देशमुख की पत्नी और एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा अपने हर अंदाज से हमेशा फैंस का दिल जीतती हैं। फिर वो उनका कोई लुक हो, फनी वीडियो हो या लोगों के साथ पेश आने का तरीका हो। रितेश की पत्नी सिर्फ प्रोफेशनल और मॉडर्न ही नहीं, बल्कि संस्कारी भी हैं। हाल...

मुंबई. रितेश देशमुख की पत्नी और एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा अपने हर अंदाज से हमेशा फैंस का दिल जीतती हैं। फिर वो उनका कोई लुक हो, फनी वीडियो हो या लोगों के साथ पेश आने का तरीका हो। रितेश की पत्नी सिर्फ प्रोफेशनल और मॉडर्न ही नहीं, बल्कि संस्कारी भी हैं। हाल ही में उनका ये अंदाज एक वीडियो में देखने कोमिला, जिसमें वह अपने पति की लंबी उम्र के लिए वट सावित्री की पूजा करती दिख रही हैं। फैंस जेनेलिया के इस अंदाज की खूब तारीफ कर रहे हैं।


 

दरअसल, 10 जून को महाराष्ट्र में वट सावित्री व्रत सेलिब्रेट किया गया। इस मौके पर जेनेलिया ने भी बाकी महिलाओं की तरह वट पूर्णिमा पर अपने पति रितेश देशमुख की लंबी उम्र के लिए विधि-विधान से ये पूजा की, जिसका वीडियो सामने आया है। जेनेलिया ने इंस्टाग्राम पर वट सावित्री की रस्में निभाते हुए एक वीडियो शेयर किया।
    

PunjabKesari


वीडियो में जेनेलिया बरगद के पेड़ के चारों ओर धागा लपेटती दिख रहीं हैं। इस दौरान एक्ट्रेस येलो और व्हाइट आउटफिट में ट्रेडिशनल लुक में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। जेनेलिया के इस वीडियो को रितेश देशमुख ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है, जिसपर जेनेलिया ने लिखा है- डियरेस्ट नवरा, आई लव यू..रितेश देशमुख  


 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

 

रितेश ने उसी वीडियो को शेयर करते हुए जेनेलिया को टैग किया है और लिखा है, 'मेरी प्यारी पत्नी जेनेलिया, मेरी लाइफ में मैं तुम्हें पाकर सचमुच धन्य हो गया। तुम मेरा सहारा हो, तुम मेरी ताकत हो, मेरी हिम्मत हो, मेरी लाइफ- आई लव यू।'

PunjabKesari


फैंस जेनेलिया डिसूजा के इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर कपल की केमिस्ट्री पर अपना प्यार बरसा रहे है। एक यूजर ने कहा- बीवी हो तो ऐसी, है न रितेश बाबू? 


 
वर्कफ्रंट की बात करें तो जेनेलिया बहुत जल्द आमिर खान के साथ 'सितारे ज़मीन पर' में स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। इस फिल्म में एक्ट्रेस ने 60 साल के एक्टर की पत्नी का किरदार निभाया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!