Edited By suman prajapati, Updated: 13 Apr, 2025 04:03 PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल गौहर खान एक बार फिर मां बनने जा रही हैं। 10 अप्रैल को उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट फैंस के साथ यह गुड न्यूज शेयर की, जिसके बाद उन्हें चौतरफा बधाइयां मिलने लगी। वहीं, दूसरी बार मां बनने की अनाउंसमेंट करने के बाद हाल ही...
मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल गौहर खान एक बार फिर मां बनने जा रही हैं। 10 अप्रैल को उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट फैंस के साथ यह गुड न्यूज शेयर की, जिसके बाद उन्हें चौतरफा बधाइयां मिलने लगी। वहीं, दूसरी बार मां बनने की अनाउंसमेंट करने के बाद हाल ही में गौहर एक फैशन शो के दौरान रैंप वॉक करती नजर आईं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
रैंप पर छाईं ‘मॉम टू बी’ गौहर खान
सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि गौहर खान हरे रंग की खूबसूरत डिजाइनर साड़ी में रैंप पर उतरीं और अपना क्यूट बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं। उनके लुक को मिनिमल ज्वेलरी और हाई पेंसिल हील्स ने और निखार दिया। जैसे ही वह रैंप पर चलीं, सभी की निगाहें उन पर टिक गईं।
वह बिल्कुल ‘बॉस लेडी’ की तरह रैंप पर चलीं और दर्शकों ने जोरदार तालियों से उनका स्वागत किया। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस उन्हें लगातार बधाई दे रहे हैं।
सेकेंड प्रेग्नेंसी का ऐलान
10 अप्रैल को गौहर ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारा वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपने पति जैद दरबार के साथ डांस करती नज़र आ रही थीं। डांस के दौरान उन्होंने अचानक अपने फोन को नीचे रख दिया और कैमरे की ओर पीठ करके पीछे-पीछे स्लाइड करती हुई अपना बेबी बंप दिखाया। इस क्रिएटिव अंदाज़ में उन्होंने अपने दूसरे बच्चे की घोषणा की। कैप्शन में उन्होंने लिखा था: “बिस्मिल्लाह... हमें आपकी दुआओं और प्यार की ज़रूरत है। अपने प्यार से दुनिया को नचाएं।”
बता दें, गौहर खान और जैद दरबार की मुलाकात लॉकडाउन के दौरान हुई थी। कुछ ही समय में दोनों के बीच दोस्ती से प्यार और फिर रिश्ते में तब्दील हो गया। इस जोड़े ने साल 2020 में शादी कर ली। शादी के कुछ साल बाद, 2023 में उनके पहले बेटे 'जेहान' का स्वागत किया और अब कपल दूसरे बेबी का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार है।