मनीषा रानी का सपना साकार:मुंबई के पॉश इलाके में खरीदा अपना पहला घर, 4.98 करोड़ के आलीशान अपार्टमेंट में रहेंगी 'बिहारी बेब'

Edited By Smita Sharma, Updated: 01 Apr, 2025 12:49 PM

bb ott 2 fame manisha rani buy her dream house mumbai worth 4 98 crore

रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' फेम मनीषा रानी सोशल मीडिया इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा स्टार्स हैं। अपनी कड़ी मेहनत के बाद, मनीषा ने आखिरकार अपना वो सपना साकार कर लिया जो उन्होंने करियर की शुरुआत में देखा था। मनीषा ने आखिरकार मुंबई में अपना पहला...

मुंबई: रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' फेम मनीषा रानी सोशल मीडिया इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा स्टार्स हैं। अपनी कड़ी मेहनत के बाद, मनीषा ने आखिरकार अपना वो सपना साकार कर लिया जो उन्होंने करियर की शुरुआत में देखा था। मनीषा ने आखिरकार मुंबई में अपना पहला अपार्टमेंट खरीदने का अपना आजीवन सपना पूरा कर लिया है।

PunjabKesari

 

जी हां, अब वह 4.98 करोड़ रुपये के आलीशान घर की मालकिन हैं। नवरात्रि के पावन अवसर पर मनीषा ने पहले दिन ही यह बड़ी खरीदारी की।उन्होंने लिखा- 'नवरात्र का पहला दिन और आप सब के प्यार से मेरे मेहनत से कमाया हुआ मुंबई में मेरा पहला घर..ये सब कुछ आप सब लोगो की वजह से हुआ। बहुत बहुत धन्यवाद। हर चीज के लिए धन्य महसूस कर रही हूं।'

PunjabKesari

 

मनीषा रानी का ये नया घर गोरेगांव में स्थित है। यह अपार्टमेंट 17वीं मंजिल पर है जहां से शहर का अद्भुत सीन दिखाई देता है। यह नया घर उनके लिए खास है क्योंकि वह हमेशा से बालकनी वाला घर चाहती थीं।

PunjabKesari

अपनी प्रेजेंस के लिए जानी जाने वाली मनीषा ने इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई है। एक साधारण बैकग्राउंड से आने वाली मनीषा ने कड़ी मेहनत से इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई है। सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 से मनीषा एक चर्चित नाम बन गई हैं। अभिषेक मल्हान और एल्विश यादव के साथ उनकी दोस्ती इस सीज़न की सबसे खास बात थी।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bangalore

75/4

10.4

Gujarat Titans

Royal Challengers Bengaluru are 75 for 4 with 9.2 overs left

RR 7.21
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!