सलमान के बाद आदित्य रॉय कपूर के अपार्टमेंट में जबरन घुसी अनजान महिला, घर पर नहीं थे एक्टर तो नौकरानी ने..

Edited By suman prajapati, Updated: 27 May, 2025 02:45 PM

after salman unknown woman forcibly entered aditya roy kapur s apartment

बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर आदित्य रॉय कपूर से जुड़ी एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक्टर सलमान खान के बाद अब आदित्य के बांद्रा स्थित घर में एक अनजान महिला जबरन घुस आई, जिससे वहां मौजूद स्टाफ में हड़कंप मच गया। यह मामला अब पुलिस के पास पहुंच चुका...

मुंबई. बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर आदित्य रॉय कपूर से जुड़ी एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक्टर सलमान खान के बाद अब आदित्य के बांद्रा स्थित घर में एक अनजान महिला जबरन घुस आई, जिससे वहां मौजूद स्टाफ में हड़कंप मच गया। यह मामला अब पुलिस के पास पहुंच चुका है, और महिला पर केस दर्ज कर लिया गया है।

जबरन घर में घुसी महिला, नौकरानी ने दी सूचना
घटना बांद्रा पश्चिम के रिजवी कॉम्प्लेक्स की है, जहां आदित्य रॉय कपूर रहते हैं। हालांकि, घटना के समय एक्टर घर पर नहीं थे, वे शूटिंग के सिलसिले में बाहर गए हुए थे। घर पर सिर्फ नौकरानी संगीता पवार मौजूद थीं।

PunjabKesari

 

महिला, जिसकी पहचान बाद में गजाला झकारिया सिद्दीकी के रूप में हुई, आदित्य रॉय कपूर के घर पहुंची और दरवाजे की घंटी बजाई। जब नौकरानी ने दरवाजा खोला तो महिला ने पूछा, "क्या ये आदित्य रॉय कपूर का घर है?" नौकरानी के ‘हां’ कहने पर महिला ने बताया कि वह एक्टर के लिए गिफ्ट्स लाई हैं।

महिला की बातों पर भरोसा कर नौकरानी ने उसे अंदर बुला लिया। इसी बीच आदित्य रॉय कपूर अचानक घर लौट आए। जैसे ही उन्हें महिला के बारे में जानकारी दी गई, उन्होंने महिला को देखा और स्पष्ट रूप से पहचानने से इनकार कर दिया।

महिला ने एक्टर से मिलने की कोशिश की, लेकिन उनकी हरकतों से मामला संदिग्ध लगने लगा। इसके बाद आदित्य ने तुरंत सोसाइटी मैनेजर और सिक्योरिटी गार्ड से संपर्क किया। सूचना मिलने पर एक्टर की मैनेजर श्रुति राव मौके पर पहुंचीं और उन्होंने खार पुलिस स्टेशन को मामले की जानकारी दी। पुलिस टीम तुरंत रिजवी कॉम्प्लेक्स पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पूछताछ में महिला ने बताया कि वह दुबई से आई हैं और एक्टर को कुछ गिफ्ट्स देना चाहती थीं। हालांकि, पुलिस को महिला की मंशा पर संदेह हुआ और उन्होंने इस घटना को सुरक्षा के लिहाज से गंभीर माना। पुलिस ने गजाला झकारिया सिद्दीकी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 331(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल जांच जारी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि महिला ने ऐसा कदम क्यों उठाया।

यह कोई पहला मामला नहीं है जब किसी अभिनेता के घर में इस तरह की घुसपैठ हुई हो। इससे पहले सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में भी एक महिला जबरन घुसने की कोशिश कर चुकी है।
 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Punjab Kings

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!