'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' लेस्बियन रिलेशनशिप पर नया नजरिया

Edited By Konika, Updated: 31 Jan, 2019 07:19 PM

ek ladki ko dekha toh aisa laga bollywood film exploring a lesbian love story

गे और लेस्बियन थीम पर बॉलीवुड में कई फिल्में बन चुकी हैं। 1996 में दीपा मेहता के निर्देशन में बनी फिल्म ''फायर'' लेस्बियन रिलेशनशिप पर बनी बेहतरीन फिल्मों में मानी जाती है, जिसमें शबाना आजमी और नंदिता दास ने प्रमुख भूमिका निभाई थी।

मुंबईः गे और लेस्बियन थीम पर बॉलीवुड में कई फिल्में बन चुकी हैं। 1996 में दीपा मेहता के निर्देशन में बनी फिल्म 'फायर' लेस्बियन रिलेशनशिप पर बनी बेहतरीन फिल्मों में मानी जाती है, जिसमें शबाना आजमी और नंदिता दास ने प्रमुख भूमिका निभाई थी। 

 

अब इसी थीम पर 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' फिल्म रिलीज हुई है, जिसमें सोनम कपूर, अनिल कपूर और राजकुमार राव मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म इसलिए भी खास है कि इसमें पहली बार सोनम कपूर और उनके पिता अनिल कपूर एक साथ नजर आएंगे। फिल्म में जूही चावला भी हैं जो लंबे समय के बाद सिल्वर स्क्रीन पर दिखाई देंगी। इस फिल्म का निर्देशन शेली चोपड़ा धर ने किया है। 

PunjabKesari

यह फिल्म इसलिए भी लोगों का ध्यान खींचेगी कि इसमें होमोसेक्शुअलिटी और इसे लेकर पेरेंट्स की प्रतिक्रिया को बहुत ही रियलिस्टिक अंदाज में पेश किया गया है। आज जबकि होमोसेक्शुअलिटी को लीगलाइज कर दिया गया है, पर फैमिली और सोसाइटी में इसे स्वीकृति नहीं मिल पा रही है। जब पेरेंट्स को यह पता चलता है कि उनके बेटे या बेटी नॉर्मल सेक्शुअल रिलेशनशिप से अलग हट कर सेम सेक्स रिलेशनशिप में रहना चाहते हैं, तो वे अजीब ही स्थिति में खुद को महसूस करते हैं। 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' फिल्म में इसे ही खूबसूरती के साथ पेश किया गया है।  

 

PunjabKesari

जानकारी के लिए बता दें कि इस फिल्म की कहानी फिल्म फोटोग्राफर और इंडिपेंटेंड फिल्ममेकर सुचंद्रा दास मुखर्जी और उनकी पार्टनर श्रीमोई मुखर्जी के लेस्बियन संबंधों से मिलती-जुलती है, जिन्होंने 2015 में बहुत ही धूमधाम से शादी की थी। पेरेंट्स को जब इनके समलैंगिक संबंधों का पता चला तो पहले वे शॉक्ड हो गए, लेकिन बाद में उन्होंने इस सच्चाई को स्वीकार कर लिया। इसके बाद पेरेंट्स उनके संबंधों को नॉर्मली लेने लगे।  

 

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!