100 में से 4 लड़कियां पवित्र...प्रेमानंद महाराज के सपोर्ट में अंकिता लोखंडे,बोलीं-'बिल्कुल सही कहा '

Edited By Smita Sharma, Updated: 04 Aug, 2025 11:40 AM

ankita lokhande rajiv adatia support premanand ji maharaj comment

प्रेमानंद जी महाराज देश के सबसे प्रिय और प्रशंसित आध्यात्मिक गुरुओं में से एक हैं। आए दिन लोग उनकी शरण में पहुंचते हैं। लेकिन हाल ही में में उन्हें एक विवाद में घसीटा गया। कुछ लोगों ने मान लिया कि वे महिलाओं के खिलाफ टिप्पणी कर रहे हैं।इस पर सोशल...

मुंबई: प्रेमानंद जी महाराज देश के सबसे प्रिय और प्रशंसित आध्यात्मिक गुरुओं में से एक हैं। आए दिन लोग उनकी शरण में पहुंचते हैं। लेकिन हाल ही में में उन्हें एक विवाद में घसीटा गया। कुछ लोगों ने मान लिया कि वे महिलाओं के खिलाफ टिप्पणी कर रहे हैं।इस पर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया हुई और उनका वीडियो खूब वायरल हुए हालांकि, सेलिब्रिटी मास्टरशेफ फेम राजीव अदातिया और अंकिता लोखंडे ने इस ट्रोलिंग पर रिएक्ट किया है और प्रेमानंद जी का समर्थन किया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rajiv Adatia (@rajivadatia)


राजीव अदातिया ने अपने सोशल मीडिया पर प्रेमानंद जी महाराज की वायरल टिप्पणी का पूरा वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा- 'बिल्कुल सही कहा!!! कान खोलो!! इन्होंने दोनों लड़की और लड़के के लिए बोला है!! और वह जो बोल रहे हैं वह बिल्कुल सच है! प्रेमानंद जी महाराज को पूरा समर्थन!! इस मुश्किल दौर में, उनके जैसे लोग अध्यात्म की सरलता को वापस लाते हैं! कुछ भी गलत नहीं बोला हमसे!!' 

 

PunjabKesari

 

अंकिता लोखंडे भी आध्यात्मिक गुरु के समर्थन में सामने आईं और राजीव की रील को फिर से शेयर करते हुए उन्हें सपोर्ट किया।

 

PunjabKesari


क्या है माजरा

दरअसल, प्रेमानंद महाराज से सवाल पूछा गया कि आजकल बच्चे चाहे अपनी मर्जी से शादी करें या मां बाप की मर्जी से किसी भी परिस्थिति में परिणाम अच्छे नहीं आते। इसका जवाब देते हुए महाराज ने कहा- 'अच्छे आएंगे कैसे। आजकल बच्चे और बच्चियों के चरित्र पवित्र नहीं हैय़ हमारी माताओं और बहनों का पहले रहन सहन देखो। हमारे गांव में एक बहुत बूढ़ी थीं लेकिन सिर पर पल्ला नाक तक रहता था। आजकल देखो बच्चे कैसी पोशाक पहन रहे हैं।कैसा आचरण कर रहे हैं। एक लड़के या लड़की से ब्रेकअप फिर दूसरे से और फिर तीसरे। मान लो हमें चार होटल का खाना खाने की आदत पड़ गई है तो घर की रसोई की खाना कहां अच्छा लगेगा।'

'जब 4 पुरुष से मिलने की आदत पड़ गई है, तो एक पति को स्वीकार करने की हिम्मत उसमें नहीं रह जाएगी। ऐसे ही जब 4 लड़कियों से व्यभिचार की आदत लग चुकी है, तो वो अपनी पत्नी से संतुष्ट नहीं रहेगा। उसे 4 से व्यभिचार करना पड़ेगा, क्योंकि उसने आदत बना ली है। हमारी आदतें खराब हो रही हैं, हमारे बच्चों की आदतें खराब हो रही हैं। ये जो मोबाइल चल गया है जो गंदी बातें चल गई हैं। तो आजकल बहू मिलना या पति मिलना मुश्किल है। 100 में से 2-4 कन्याएं ऐसी होंगी, जो अपना जीवन पवित्र रखकर किसी पुरुष को समर्पित होती होंगी। कैसे वो सच्ची बहू बनेगी, जो 4 लड़कों से मिल चुकी हो? जो 4 लड़कियों से मिल चुका हो सच्चा पति बनेगा?'

'हमारा भारत देश धर्म प्रधान देश है, अब जो हमारे देश में गलतियां घुस गई हैं, विदेशी माहौल घुस गया है। ये लिव इन रिलेशन क्या है, गंदगी का खजाना। हमारे यहां पवित्रता के लिए जान दे दी। जब मुगलों का आक्रमण हुआ, तब पवित्रता के लिए जान दे दी, लेकिन छूने नहीं दिया शरीर को, आज ये सब क्या है।'


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!