दिव्यांका त्रिपाठी ने पति विवेक दहिया के साथ शेयर की रोमांटिक तस्वीरें, बोली- आज फिर तुम पर प्यार आया है...

Edited By Parminder Kaur, Updated: 18 Jun, 2021 02:13 PM

divyanka tripathi shares romantic photos with husband vivek dahiya

एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों केपटाउन में शो ''खतरों के खिलाड़ी 11'' की शूटिंग कर रही है। इसके साथ एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी लगातार एक्टिव है। फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर रही है। हाल ही में दिव्यांका ने पति विवेक दहिया के साथ कुछ...

मुंबई. एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों केपटाउन में शो 'खतरों के खिलाड़ी 11' की शूटिंग कर रही है। इसके साथ एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी लगातार एक्टिव है। फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर रही है। हाल ही में दिव्यांका ने पति विवेक दहिया के साथ कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की है, जो खूब पसंद की जा रही हैं।

PunjabKesari

तस्वीरों में दिव्यांका पिंक साड़ी में नजर आ रही है। इसके साथ एक्ट्रेस ने ज्वैलरी पहनी हुई है। मिनिमल मेकअप और लो बन से दिव्यांका ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। वहीं विवेक क्रीम कलर के पैंट कोट में हैंडसम लग रहे हैं। एक्ट्रेस पति विवेक की बाहों में दिखाई दे रही है।

PunjabKesari

तस्वीरें शेयर करते हुए दिव्यांका ने लिखा- आज फिर तुम पर प्यार आया है...बेहद और बेशुमार आया है। दोनों एक-साथ काफी जच रहे हैं और बेहद खुश लग रहे हैं। कपल का ये रोमांटिक अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है। फैंस इन तस्वीरों पर खूब प्यार बरसा रहे हैं।

PunjabKesari
बता दें दिव्यांका और विवेक की मुलाकात शो 'मोहब्बतें' के सेट पर हुई थी। साथ काम करते-करते दोनों में प्यार हो गया और फिर दोनों ने शादी कर ली। कपल एक-साथ बेहद खुश है। 

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!