दिशा पाटनी के पिता को मिला हथियार रखने का लाइसेंस, दो महीने पहले पर हुई थी फायरिंग

Edited By suman prajapati, Updated: 17 Nov, 2025 11:16 AM

disha patani father gets arms license

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर से सितंबर में फायरिंग की घटना सामने आई थी, जहां बाइक सवार 2 अज्ञात हमलावरों ने कई राउंड गोलीबारी की थी और फरार हो गए थे। वहीं, उस घटना के महीनों बाद अब दिशा पटानी के पिता जगदीश पटानी को बरेली जिले के अधिकारियों से...

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर से सितंबर में फायरिंग की घटना सामने आई थी, जहां बाइक सवार 2 अज्ञात हमलावरों ने कई राउंड गोलीबारी की थी और फरार हो गए थे। वहीं, उस घटना के महीनों बाद अब दिशा पटानी के पिता जगदीश पटानी को बरेली जिले के अधिकारियों से हथियार रखने का लाइसेंस मिल गया है। 

PunjabKesari

 

रविवार को एक अधिकारी ने बताया कि दिशा पटानी के घर पर हमले के बाद यह कदम उठाया गया है। दिशा के पिता जगदीश पाटनी, जो एक रिटायर्ड डीएसपी भी हैं, ने घर पर हमले के बाद लाइसेंस के लिए अप्लाई किया था और अब उन्हें हथियार रखने का लाइसेंस मिल गया है।

 
सीएम योगी ने दिया था आश्वासन 
दिशा पाटनी के घर पर हमले के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आश्वासन दिया था कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने गाजियाबाद में मुठभेड़ में संदिग्धों को मार गिराया था।

 

दिशा पाटनी का काम
काम की बात करें तो दिशा पाटनी को आखिरी बार फिल्म 'कांगुवा' में देखा गया था। अब जल्द ही वह अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में नजर आएंगी।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!