Edited By suman prajapati, Updated: 09 Dec, 2021 10:46 AM

साल 2021 में एक तरफ यहां स्टार्स के जीवन में नए लाइफ पार्टनर्स और बच्चों के आगमन से खुशियां झलकीं, वहीं दूसरी ओर लोगों ने अपने कई चहेते स्टार्स को खो भी दिया। इस साल ने हमसे कई जानी-मानी हस्तियां छीन लीं। अब हाल ही में एक ओर मशहूर डायरेक्टर ने इस...
बॉलीवुड तड़का टीम.साल 2021 में एक तरफ यहां स्टार्स के जीवन में नए लाइफ पार्टनर्स और बच्चों के आगमन से खुशियां झलकीं, वहीं दूसरी ओर लोगों ने अपने कई चहेते स्टार्स को खो भी दिया। इस साल ने हमसे कई जानी-मानी हस्तियां छीन लीं। अब हाल ही में एक ओर मशहूर डायरेक्टर ने इस साल के जाते-जाते दुनिया को अलविदा कह दिया है। कन्नड़ इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर एम त्यागराजन का भी निधन हो गया है, जिससे स्टार्स और फैंस के बीच शोक की लहर दौड़ गई है।
रिपोर्ट्स की मानें तो डायरेक्टर एम त्यागराजन चेन्नई में एवीएम स्टूडियो के पास सड़क किनारे मृत पाए गए थे। उन्होंने विजयकांत अभिनीत मानागरा कावल जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म का निर्देशन किया था, जो एवीएम प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित 150 वीं फिल्म थी। उनके निधन पर कई सेलेब्स ने शोक व्यक्त किया है।
बता दें, एम त्यागराजन अरुप्पुकोट्टई के रहने वाले थे। वे अड्यार फिल्म इंस्टीट्यूट के पूर्व छात्र भी थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत पोंनू पारका परेन से की थी। उन्होंने वेट्री मेल वेट्री का भी निर्देशन किया, जबकि दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाईं। हालांकि, जब एम त्यागराजन को सुपरहिट फिल्म मनगर कवल का निर्देशन करने का मौका मिला तो रातोंरात उनकी किस्मत चमक गई। फिल्म को दर्शकों द्वारा खूब सराहा गया था।
बताया जाता है कि उनका अक्सर अपनी पत्नी और बच्चों के साथ झगड़ा होता रहता था। यही वजह है कि वे अपने परिवार से अलग हो गए और पिछले 15 सालों से अकेले जीवन जी रहे थे। वे काफी गरीबी के दौर से गुजर रहे थे। एक वक्त का खाना भी बढ़ी मुश्किल से जुटा पाते थे।