दीपिका कक्कड़ ने पहली बार अस्पताल में मनाई ईद, पति शोएब ने शेयर की झलक तो भावुक हो गए फैंस

Edited By suman prajapati, Updated: 08 Jun, 2025 01:48 PM

dipika kakar celebrated eid for first time in hospital shoaib shared a glimpse

'ससुराल सिमर का' और 'बिग बॉस 12' जैसे टीवी शोज से घर-घर में मशहूर हुईं एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इस समय गंभीर स्वास्थ्य बीमारी से जूझ रही हैं। हाल ही में उन्हें स्टेज 2 लिवर कैंसर का पता चला, जिसके बाद उनकी जटिल सर्जरी की गई। तकरीबन 14 घंटे लंबी इस...

मुंबई. 'ससुराल सिमर का' और 'बिग बॉस 12' जैसे टीवी शोज से घर-घर में मशहूर हुईं एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इस समय गंभीर स्वास्थ्य बीमारी से जूझ रही हैं। हाल ही में उन्हें स्टेज 2 लिवर कैंसर का पता चला, जिसके बाद उनकी जटिल सर्जरी की गई। तकरीबन 14 घंटे लंबी इस सर्जरी के दौरान उनके लिवर का एक छोटा हिस्सा निकालना पड़ा। सर्जरी के बाद फिलहाल दीपिका हॉस्पिटल में ही हैं। वहीं, उन्होंने बीते दिन ईद सेलिब्रेट की, जिसकी झलक शोएब ने सोशल मीडिया पर दिखाई है।


इस साल ईद का त्योहार दीपिका कक्कड़ और उनके पति, एक्टर शोएब इब्राहिम के लिए बेहद भावनात्मक रहा। दोनों ने यह त्योहार पहली बार अस्पताल में बिताया। जिसकी एक खास झलक शोएब ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस फोटो को देखने के बाद उनके फैंस भावुक हो गए हैं।

 

PunjabKesari

शोएब ने जो फोटो शेयर की है, उसमें दीपिका अस्पताल के बिस्तर पर लेटी हुई हैं और शोएब उनके पास बैठे हैं। हालांकि, तस्वीर में दोनों का चेहरा नजर नहीं आया, लेकिन उनका आपसी जुड़ाव साफ नजर आ रहा है। दोनों के हाथों में ईदी के लिफाफे नजर आ रहे हैं, जो उनके पिता ने अस्पताल भेजे थे। इस भावुक क्षण को शेयर करते हुए शोएब ने फैंस को ईद की शुभकामनाएं भी दीं।


मालूम हो, दीपिका कक्कड़ इस समय गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। हाल ही में उन्हें स्टेज 2 लिवर कैंसर का पता चला, जिसके बाद उनकी जटिल सर्जरी की गई। तकरीबन 14 घंटे लंबी इस सर्जरी के दौरान उनके लिवर का एक छोटा हिस्सा निकालना पड़ा। सर्जरी के बाद फिलहाल दीपिका हॉस्पिटल में ही हैं। 
  


वहीं, दीपिका की हालत में अब पहले से काफी सुधार है। जानकारी के अनुसार, उन्होंने ICU में तीन दिन बिताए थे और अब उन्हें सामान्य वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। उनकी डाइट को भी धीरे-धीरे सामान्य किया जा रहा है। पहले उन्हें सिर्फ लिक्विड डाइट दी जा रही थी, लेकिन अब वे ठोस आहार भी ले रही हैं। हालांकि, डॉक्टरों के अनुसार, उन्हें पूरी तरह से ठीक होने में अभी कुछ और समय लगेगा।

शोएब इब्राहिम ने दी फैंस को जानकारी
शोएब इब्राहिम लगातार सोशल मीडिया के ज़रिए दीपिका की तबीयत को लेकर अपडेट देते आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि दीपिका अब कुछ-कुछ चलने लगी हैं और मानसिक रूप से भी काफी मजबूत बनी हुई हैं। शोएब और उनके परिवार ने इस मुश्किल समय में न केवल दीपिका का हौसला बढ़ाया, बल्कि फैंस भी उन्हें पूरा सपोर्ट कर रहे हैं। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!