Edited By Parminder Kaur, Updated: 02 Apr, 2022 11:16 AM

एक्टर धर्मेंद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। एक्टर फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। हाल ही में धर्मेंद ने छोटे बेटे बॉबी देओल के साथ एक तस्वीर शेयर की है, जो खूब पसंद की जा रही है।
मुंबई. एक्टर धर्मेंद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। एक्टर फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। हाल ही में धर्मेंद ने छोटे बेटे बॉबी देओल के साथ एक तस्वीर शेयर की है, जो खूब पसंद की जा रही है।

तस्वीर में धर्मेंद अपने छोटे बेटे बॉबी देओल के साथ नजर आ रहे हैं। दोनों नीले रंग की एक रजाई ओढ़े हैं। बॉबी ने अपना सिर पिता के सिर से सटा रखा है। दोनों की आंखें बंद हैं। यह दृश्य देखकर लग रहा है कि ये पल उनके लिए कितना सुकून से भरा है। तस्वीर शेयर करते हुए धर्मेंद ने लिखा- रुहानी सुकून। फैंस इस तस्वीर को खूब लाइक कर रहे हैं।

काम की बात करें तो धर्मेंद्र को आखिरी बार 2018 में आई फिल्म 'यमला पगला दीवाना फिर से' में देखा गया था। अब धर्मेंद्र करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की शूटिंग कर रहे हैं। इसके बाद वह अपनी होम प्रॉडक्शन फिल्म 'अपने 2' में नजर आएंगे, जिसमें उनके साथ सनी, बॉबी और करण देओल दिखाई देंगे।
