सिर पर हैट, व्हाइट ब्लेजर...पेरिस में दीपिका पादुकोण ने लहराया हुस्न परचम, एफिल टॉवर के सामने दिए गजब पोज

Edited By suman prajapati, Updated: 11 Mar, 2025 12:22 PM

deepika padukone flaunted her beauty in paris in front of the eiffel tower

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने एक नया मील का पत्थर स्थापित किया है। वह पहली भारत की एक्ट्रेस हैं जो किसी फ्रेंच लग्जरी ब्रांड की हाउस एम्बेसडर के रूप में पेरिस में भारत का नाम रोशन कर रही हैं। दीपिका इन दिनों पेरिस में हैं, जहां उन्होंने...

मुंबई. बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने एक नया मील का पत्थर स्थापित किया है। वह पहली भारत की एक्ट्रेस हैं जो किसी फ्रेंच लग्जरी ब्रांड की हाउस एम्बेसडर के रूप में पेरिस में भारत का नाम रोशन कर रही हैं। दीपिका इन दिनों पेरिस में हैं, जहां उन्होंने एफिल टॉवर के सामने पोज देते हुए कई शानदार तस्वीरें शेयर की। फैंस दीपिका की इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।

Preview

दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें वह व्हाइट ब्लेजर और सिर पर हैट पहने बेहद स्टाइलिश लग रही हैं। इसके साथ उन्होंने ब्लैक बॉटम, मैचिंग हील्स और हाथों में दस्ताने पहने हैं। अपने इस लुक को एक्ट्रेस ने मिनिमल मेकअप, कानों में स्टड्स और डार्क रेड लिपस्टिक के साथ कंप्लीट किया है। 

Preview
उन्होंने अपने बालों को ब्रेडेड चोटी में सेट किया, जिससे उनका पूरा अंदाज और भी आकर्षक लग रहा है।  

Preview

तस्वीरों में वह एफिल टॉवर के सामने एक से बढ़कर एक पोज दे रही हैं।

Preview
  
दीपिका का यह लुक देखकर न केवल उनके फैंस, बल्कि उनके पति रणवीर सिंह भी हैरान रह गए। रणवीर ने अपनी पत्नी के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, "हे भगवान मुझ पर रहम करें," जो उनके प्यार और हैरानगी को दिखाता है।

 Preview


दीपिका का कमबैक

गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 8 सितंबर 2024 को अपनी बेटी दुआ का स्वागत किया था। मां बनने के बाद दीपिका ने काम से कुछ महीने का ब्रेक लिया, लेकिन अब वह फिर से काम पर लौट आई हैं।  

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!