बेटी Shraddha Kapoor ने पिता को गिफ्ट किया था घर, शक्ति कपूर ने 6 करोड़ में कर डाला सौदा

Edited By Mehak, Updated: 04 Mar, 2025 12:21 PM

daughter shraddha kapoor had gifted a house to her father

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर शक्ति कपूर इन दिनों सुर्खियों में हैं। खबर है कि उन्होंने मुंबई के जुहू इलाके में स्थित अपना अपार्टमेंट 6.11 करोड़ रुपये में बेच दिया है। यह अपार्टमेंट सिल्वर बीच हेवन को-ऑपरेटिव सोसाइटी में था। डॉक्यूमेंट्स के अनुसार, यह...

बाॅलीवुड तड़का : बॉलीवुड के मशहूर एक्टर शक्ति कपूर इन दिनों सुर्खियों में हैं। खबर है कि उन्होंने मुंबई के जुहू इलाके में स्थित अपना अपार्टमेंट 6.11 करोड़ रुपये में बेच दिया है। यह अपार्टमेंट सिल्वर बीच हेवन को-ऑपरेटिव सोसाइटी में था।

डील की पूरी डिटेल

डॉक्यूमेंट्स के अनुसार, यह अपार्टमेंट 88 स्क्वायर फीट का था। इस प्रॉपर्टी की स्टांप ड्यूटी 26.66 लाख रुपये और रजिस्ट्रेशन चार्ज 30 हजार रुपये चुकाया गया है। इस घर को शक्ति कपूर ने बेचने से पहले किराए पर भी दिया हुआ था।

PunjabKesari

श्रद्धा कपूर ने पिता को किया था अपार्टमेंट गिफ्ट

खास बात यह है कि यह घर शक्ति कपूर को उनकी बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने गिफ्ट किया था। शुरुआत में इस घर में श्रद्धा और उनकी मां शिवांगी कपूर की 50-50% हिस्सेदारी थी। बाद में, श्रद्धा और शिवांगी ने अपने-अपने हिस्से शक्ति कपूर के नाम कर दिए, जिससे यह पूरी तरह से उनके स्वामित्व में आ गया।

PunjabKesari

वर्क फ्रंट पर शक्ति और श्रद्धा कपूर

शक्ति कपूर को आखिरी बार बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म एनिमल में देखा गया था। वह अपने कॉमिक रोल्स और विलेन के किरदारों के लिए मशहूर हैं। उन्होंने राजा बाबू, अंदाज अपना अपना, चालबाज जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है।

PunjabKesari

वहीं, श्रद्धा कपूर की बात करें तो उन्हें पिछली बार स्त्री 2 में देखा गया था, जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था। इसके अलावा, वह इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं। अफवाहें हैं कि वह राहुल मोदी को डेट कर रही हैं। हाल ही में उनके फोन के वॉलपेपर पर राहुल मोदी के साथ उनकी तस्वीर देखी गई थी। दोनों को अक्सर साथ भी देखा जाता है, हालांकि श्रद्धा ने अभी तक अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की है।



 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!