'चंदा है तू मेरा सूरज है तू'...Shraddha Arya ने 3 महीने बाद कराए बेबी बाॅय के दीदार, यूजर्स बोले-'दोनों चांद के टुकड़ों को दिखाओ'

Edited By Smita Sharma, Updated: 03 Mar, 2025 02:45 PM

shraddha arya share glimpse of her baby boy after 3 months

कुंडली भाग्य' फेम एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या इन दिनों मदरहुड एन्जॉय कर रही हैं। श्रद्धा आर्या ने साल 2024 में जुड़वा बच्चों (बेटा और बेटी) को जन्म दिया।  उनके बच्चे 3 महीने के हो गए हैं। उनके बच्चों की एक झलक देखना का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे...

मुंबई:  'कुंडली भाग्य' फेम एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या इन दिनों मदरहुड एन्जॉय कर रही हैं। श्रद्धा आर्या ने साल 2024 में जुड़वा बच्चों (बेटा और बेटी) को जन्म दिया।  उनके बच्चे 3 महीने के हो गए हैं। उनके बच्चों की एक झलक देखना का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे ऐसे में अब एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर कर फैंस को स्पेशल सरप्राइज दिया।

PunjabKesari

 

श्रद्धा ने एक बेबी की की झलक फैंस को दिखाई है जिसे देखने के बाद फैंस खुशी से झूम उठे हैं हालांकि इस वीडियो में बच्चे का चेहरा नजर नहीं आ रहा है।

PunjabKesari

सिर्फ बेबी के हाथ और पैर दिखाई दे रहे हैं जिन्हें वो खेलते हुए उछाल रहा है। श्रद्धा आर्या ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में 'हैप्पी थ्री मंथ' लिखा है और वीडियो के बैकग्राउं में 'चंदा है तू मेरा सूरज है तू' गाना लगाया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shraddha Arya (@sarya12)


 श्रद्धा ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है और ऐसे में फैंस अब उनके सवाल कर रहे हैं कि वो कब अपने दोनों बच्चों के फेस दिखाएंगी। इसके साथ ही कुछ यूजर्स बच्चों के नाम रिवील करने की बात कह रहे हैं।

PunjabKesari

 

PunjabKesari

एक यूजर ने लिखा-'प्लीज बेबी डॉल दोनों बच्चों को दिखाओ।' दूसरे यूजर ने लिखा-'दोनों चांद के टुकड़ों को दिखाओ।' तीसरे ने कहा-'हमारे नन्हे मुन्चकिंस का नाम कब रिवील होगा??' एक ने बोला- 'बच्चों के नाम का खुलासा कब तक करोगे दी?'


 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!