Edited By Smita Sharma, Updated: 24 Feb, 2025 03:07 PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर लंबे समय से अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। ऐसी चर्चा है कि श्रद्धा कपूर राहुल मोदी को डेट कर रही हैं। हाल ही श्रद्धा कपूर अहमदाबाद में राहुल के साथ एक शादी के रिसेप्शन में शामिल हुईं थीं। शादी से एक तस्वीर भी...
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर लंबे समय से अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। ऐसी चर्चा है कि श्रद्धा कपूर राहुल मोदी को डेट कर रही हैं। हाल ही श्रद्धा कपूर अहमदाबाद में राहुल के साथ एक शादी के रिसेप्शन में शामिल हुईं थीं।
शादी से एक तस्वीर भी सामने आई थी जिसमें दोनों न्यूलीमैरिड कपल के साथ पोज दे रहे थे। इसी बीच अब रयूमर्ड कपल की कुछ और तस्वीरें सामने आईं हैं। इन तस्वीरों में दोनों फ्लाइट में नजर आ रहे हैं।

श्रद्धा बाॅयफ्रेंड राहुल मोदी संग ट्विनिंग किए हैं। श्रद्धा और राहुल फ्लाइट में बैठे हैं और श्रद्धा अपने फोन में राहुल को कुछ दिखा रही हैं। इस फोटो में दोनों काफी ज्यादा प्यारे लग रहे हैं।Shraddha Kapoor और Rahul Mody को लेकर दावा किया जाता है कि वे लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं। दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रद्धा को पिछली बार 'स्त्री 2' में देखा गया था। इसमें राजकुमार राव और पंकज त्रिपाठी जैसे स्टार्स नजर आए थे। फैंस श्रद्धा की अगली फिल्म की अनाउंसमेंट का इंतजार कर रहे हैं।