Edited By suman prajapati, Updated: 18 Nov, 2022 05:45 PM

'मैं शादी करूंगी तो करीना वाला डिजाइनर लहंगा पहन के करूंगी। वरना दूल्हे को टाटा बाय बाय कर दूंगी.. फिल्म 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' से आलिया भट्ट का ये डायलॉग हाल ही में लखनऊ की उस लड़की पर फिट बैठता दिखा, जिसने सिर्फ लहंगा पसंद न आने की वजह से...
बॉलीवुड तड़का टीम. 'मैं शादी करूंगी तो करीना वाला डिजाइनर लहंगा पहन के करूंगी। वरना दूल्हे को टाटा बाय बाय कर दूंगी.. फिल्म 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' से आलिया भट्ट का ये डायलॉग हाल ही में लखनऊ की उस लड़की पर फिट बैठता दिखा, जिसने सिर्फ लहंगा पसंद न आने की वजह से शादी करने से मना कर दिया। जी हां, उत्तराखंड के हल्द्वानी में एक लड़की को लड़के के द्वारा मंगाया गया लहंगा पसंद नहीं आया और उसने शादी से इंकार कर दिया।
बताया जा रहा है कि दूल्हे ने लखनऊ से 10 हजार लहंगा का दुल्हन के लिए मंगवाया, लेकिन लड़की को लहंगा पसंद नहीं आया और उसने शादी के लिए मना कर दिया। जब यह पूरा मामला हल्द्वानी कोतवाली पहुंचा, तो वहां दोनों को आपसी समझौते के बाद वापस भेज दिया और और शादी को कैंसिल कर दिया है।
बता दें, इस मामले के लड़की-लड़के की सगाई इसी साल जून महीने में हुई थी और शादी नवंबर में होनी थी, लेकिन लहंगे को लेकर हुए विवाद के बाद दोनों पक्षों में हंगामा बढ़ता रहा, लेकिन पुलिस और स्थानीय लोगों दोनों परिवारों के बीच समझौता करवा दिया है और शादी को कैंसिल हो गई है। लड़केवालों ने शादी के कार्ड भी छपवा दिए थे।