बिपाशा की नन्हीं जान के दिल में थे 2 छेद, तीन महीने बाद हुई थी सर्जरी, दर्द बयां कर बोलीं एक्ट्रेस- 'किसी मां के साथ ऐसा न हो'

Edited By suman prajapati, Updated: 06 Aug, 2023 11:45 AM

bipasha revealed her daughter had 2 holes in her heart had to undergo surgery

बी-टाउन फेमस कपल बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर इन दिनों पेरेंटिंग को एंजॉय कर रहे हैं। कपल ने शादी के पूरे 6 साल एक बेटी का स्वागत किया, जो अब करीब 9 महीने की हो गई है। हालांकि, बिपाशा-करण की नन्हीं जान जन्म के बाद ही एक बड़ी बीमारी का शिकार हो गई...

बॉलीवुड तड़का टीम. बी-टाउन फेमस कपल बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर इन दिनों पेरेंटिंग को एंजॉय कर रहे हैं। कपल ने शादी के पूरे 6 साल एक बेटी का स्वागत किया, जो अब करीब 9 महीने की हो गई है। हालांकि, बिपाशा-करण की नन्हीं जान जन्म के बाद ही एक बड़ी बीमारी का शिकार हो गई थी, जिसे कपल ने कई महीनों तक दुनिया से छुपाकर रखा था। हालांकि, अब एक्ट्रेस ने बेटी के खुलासा करते हुए बताया कि उनकी बेटी के दिल में छेद था।

देवी के दिल में दो थे छेद

हाल ही में, नेहा धूपिया के साथ लाइव चैट के दौरान बिपाशा बसु ने खुलासा किया उनकी बेटी देवी के दिल में दो छेद थे। वह जन्म से ही वेंट्रिकुलर सेप्टल डिफेक्ट (वीएसडी) से पीड़ित थीं। तीन महीने बाद देवी की सर्जरी हुई थी।

 

दुनिया के साथ शेयर नहीं करना चाहती थी

बिपाशा बसु ने रोते हुए नेहा से कहा कि उनके चेहरे की मुस्कान के पीछे एक दर्द छुपा था, जिसे वह दुनिया के साथ शेयर नहीं करना चाहती थीं। उन्होंने कहा, "हमारी जर्नी नॉर्मल पैरेंट्स से बिल्कुल अलग रही। यह उस मुस्कान से कहीं अधिक कठिन है, जो अभी मेरे चेहरे पर है। मैं नहीं चाहूंगी कि किसी मां के साथ ऐसा हो। मुझे बेटी के जन्म के तीसरे दिन पता चला था कि उसके दिल में दो छेद हैं। मैंने सोचा था कि मैं इसे शेयर नहीं करूंगी, लेकिन मैं इसे बता रही हूं, क्योंकि मुझे लगता है कि बहुत सारी मांएं हैं, जिन्होंने इस यात्रा में मेरी मदद की।"

 

 

पांच महीने हमारे लिए बहुत कठिन रहे


बिपाशा बसु ने आगे बताया कि जैसे ही उन्हें और करण को इस बारे में पता चला, दोनों शॉक हो गए थे। उन्होंने इस बारे में अपनी फैमिली को भी नहीं बताया था। एक्ट्रेस ने कहा- "हमें समझ नहीं आ रहा था कि वीएसडी क्या है। यह वेंट्रिकुलर सेप्टल दोष है। हम एक बहुत बुरे फेज से गुजरे। हमने इस बारे में अपनी फैमिली से डिस्कस नहीं किया। हम दोनों ही बिल्कुल ब्लैंक हो गए थे। हम सेलिब्रेट करना चाहते थे, लेकिन हम सुन्न थे। शुरुआती पांच महीने हमारे लिए बहुत कठिन रहे, लेकिन देवी पहले दिन से शानदार रही।"

तीन महीने में करनी पड़ी सर्जरी


बिपाशा बसु ने खुलासा किया कि छेद बड़ा होने की वजह से देवी की तीन महीने में सर्जरी करनी पड़ी। हमें बताया गया कि हर महीने हमें यह जानने के लिए स्कैन कराना होगा कि यह अपने आप ठीक हो रहा है या नहीं, लेकिन छेद बड़ा होने की वजह से हमें बताया गया कि सर्जरी करानी जरूरी है और सर्जरी तब करना सबसे अच्छा होता है, जब बच्चा तीन महीने का हो जाए। आप एक बच्ची का ओपन हार्ट सर्जरी कैसे कर सकते हैं? ये सोचकर आप बहुत दुखी और बोझिल महसूस करते हैं।

6 घंटे चली थी सर्जरी

बिपाशा बसु ने अपना दर्द शेयर करते हुए बताया कि वह और करण ने बच्ची के नेचुरल ठीक होने का इंतजार किया। पहले और दूसरे महीने में रिजल्ट फेल हो गया और फिर बिपाशा ने मन बना लिया कि वह अपनी बेटी को ठीक करने के लिए सर्जरी करवाएंगी, लेकिन करण इसके लिए तैयार नहीं थे। आखिरकार करण माने और बेटी की सर्जरी हुई। 6 घंटे चली सर्जरी के दौरान बिपाशा बेचैन हो गई थीं। खैर, अब उनकी बेटी एकदम ठीक है। सर्जरी सफल हुई थी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!