दूसरी बार मां बनने के कुछ दिनों बाद ही काम पर लौटी भारती सिंह, अपने हाथों से पैपराजी को बांटी मिठाई

Edited By suman prajapati, Updated: 07 Jan, 2026 03:45 PM

bharti singh distributed sweets to the paparazzi after becoming 2nd time mother

फेमस कॉमेडियन भारती सिंह हाल ही में दूसरे बच्चे की मां बनी हैं। कॉमेडियन ने पति हर्ष लिंबाचिया संग 19 दिसंबर, 2025 को अपने दूसरे बेटे का स्वागत किया, जिसका नाम कपल ने काजू रखा है। वहीं, अब भारती को दूसरे बेटे को जन्म दिए महीना भी नहीं हुआ है कि वह...

मुंबई. फेमस कॉमेडियन भारती सिंह हाल ही में दूसरे बच्चे की मां बनी हैं। कॉमेडियन ने पति हर्ष लिंबाचिया संग 19 दिसंबर, 2025 को अपने दूसरे बेटे का स्वागत किया, जिसका नाम कपल ने काजू रखा है। वहीं, अब भारती को दूसरे बेटे को जन्म दिए महीना भी नहीं हुआ है कि वह काम पर लौट आई हैं। इतना ही नहीं, काम पर लौटीं भारती ने इस दौरान मीडिया को मिठाई भी बांटी, जिसकी तस्वीरें व वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।


 
लाफ्टर शेफ के सेट पर भारती सिंह
काजू के जन्म के कुछ दिनों बाद ही काम पर लौंटी भारती सिंह इस दौरान ग्रे कलर के सूट में नजर आईं। इसके साथ उन्होंने ऑरेंज पैंट पहना।भारती इस दौरान खुद अपने हाथों से पैपराजी को मिठाई बांटती दिखीं और उन्होंने पैपराजी से कहा- किशमिश चाहिए थी, लेकिन काजू आ गया। फिर किसी पैपराजी ने कहा कि दोबारा कर लेना। तो भारती ने कहा कि ये ही करती रहूं। ऐसे में भारती ने पैपराजी संग खूब मस्ती की।
 

बता दें कि भारती सिंह अपने काम के प्रति काफी डेडीकेट्ड रहती हैं। इससे पहले वह बेटे गोला के जन्म के बाद भी जल्द ही काम पर लौट आई थीं। 

भारती सिंह की शादी और बच्चे

बता दें, भारती सिंह ने साल 2017 में राइटर हर्ष लिंबाचिया के साथ शादी रचाई थी और साल 2022 में कपल ने पहले बच्चे गोला का स्वागत किया था। अब ये कपल दो बेटों का पेरेंट्स बन चुका है।
 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!