पति हर्ष संग भारती सिंह की मूवी डेट, 'सैयारा' का नाइट शो देख फफक पड़ीं काॅमेडियन

Edited By Smita Sharma, Updated: 26 Jul, 2025 11:36 AM

bharti singh cried after watching saiyaara

अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म 'सैयारा' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही हैं। मोहित सूरी के डायरेक्शन में बनी रोमांटिक ड्रामा फिल्म हर गुजरते दिन फिल्म 'सैयारा'  लगातार रफ्तार पकड़ रही है।सोशल मीडिया रोने-धोने के वीडियोज से भर गया है, दर्शकों ने अपने...

मुंबई: अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म 'सैयारा' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही हैं। मोहित सूरी के डायरेक्शन में बनी रोमांटिक ड्रामा फिल्म हर गुजरते दिन फिल्म 'सैयारा'  लगातार रफ्तार पकड़ रही है।सोशल मीडिया रोने-धोने के वीडियोज से भर गया है, दर्शकों ने अपने अनुभव के दिल को छू लेने वाले वीडियो शेयर किए हैं। बाॅलीवुड स्टार्स का भी इस फिल्म को खूब प्यार मिल रहा है। अब  कॉमेडियन भारती सिंह का भी रिएक्शन सामने आया है जिन्हें  फिल्म देखने के बाद आंसू पोंछते देखा गया, जो कहानी से काफी प्रभावित थीं। 

PunjabKesari

 

 भारती हाल ही में अपने पति हर्ष लिम्बाचिया के साथ मूवी डेट पर गई थीं और उन्होंने अपने नए व्लॉग में उसी के बारे में बताया। वीडियो में, भारती को थिएटर के अंदर अपने आंसू पोंछते हुए देखा गया क्योंकि अंत में क्रेडिट रोल हुआ। भारती ने अपने व्लॉग में कहा- 'क्या फिल्म थी यार, मैं कम से कम दो-तीन बार रोई। अंत बहुत खूबसूरत था, हैप्पी एंडिंग थी। इतने सालों बाद मोहित सूरी सर एक फिल्म लेकर लौटे हैं और उन्होंने कमाल कर दिया है। यह बेहद भावुक फिल्म है और वाकई देखने लायक है।'

उन्होंने आगे कहा- 'हमें सच में लगा कि हमने इसे इतनी देर से क्यों देखा? आप सभी को इसे जरूर देखना चाहिए। जिसने भी कभी प्यार किया है, वह इससे सचमुच जुड़ पाएगा। इतने सालों बाद, मोहित सर वापस आए और पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया। और गाने? वे भी वाकई कमाल के हैं।'

हर्ष ने भी फिल्म का अनुभव शेयर करते हुए कहा- 'मैं भी बीच में भावुक हो गया था। मैंने फिल्म के दौरान उनका हाथ थामा था, यह बहुत भावुक करने वाला था। बहुत समय हो गया है जब हमने ऐसी कोई फिल्म देखी हो जिसमें भावनाएं इतनी सच्ची और दिल को छू लेने वाली हों। अहान और अनीत ने बेहतरीन काम किया है। उनके जैसा नया टैलेंट वाकई सराहना और पहचान का हकदार है।'

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!