Edited By suman prajapati, Updated: 16 Dec, 2025 12:48 PM

. बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का शादी के बाद धार्मिकता की तरफ काफी लगाव देखा गया है। वो अक्सर अपने पति विराट कोहली के साथ भगवान की शरण जाती रहती हैं और इसके साथ ही वे दोनों वृंदावन के प्रेमानंद जी महाराज के भी बड़े भक्त हैं। दोनों को कई बार उनकी...
मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का शादी के बाद धार्मिकता की तरफ काफी लगाव देखा गया है। वो अक्सर अपने पति विराट कोहली के साथ भगवान की शरण जाती रहती हैं और इसके साथ ही वे दोनों वृंदावन के प्रेमानंद जी महाराज के भी बड़े भक्त हैं। दोनों को कई बार उनकी शरण में देखा गया है। वहीं, हाल ही में एक्ट्रेस फिर से पति संग बाबा जी के आश्रम में पहुंच गई हैं।
सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली वृंदावन के बाबा प्रेमानंद महाराज की शरण में दोनों हाथ जोड़े बैठे दिख रहे हैं। उन्होंने माथे पर तिलक लगाया हुआ है और ध्यान से बाबा की बात सुनते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान अनुष्का की आंखें में आंसू आ जाते हैं। प्रेमानंद जी उनसे कहते हैं, 'अपने कार्य को सेवा समझिए, गंभीर भाव से रहिए, विनम्र रहिए और नामजप कीजिए। जो मेरा असली पिता है, उसको एक बार देखें, ऐसी इच्छा होनी चाहिए। उन्हें देखने की लालसा तो होनी चाहिए।'
वो आगे कपल को समझाते हैं कि ऐसी इच्छा रखो कि हमें सारा सुख मिल गया है, अब हमें आप चाहिए और आप मिल गए तो सारा सुख आपके चरणों में है। अनु्ष्का कहती हैं, हम आपके हैं महाराज जी, फिर बाबा कहते हैं 'हम सब श्री जी के हैं। उनकी छत्रछाया में हैं। हम सब उसी के बच्चे हैं।' इस दौरान विरुष्का बाबा की बातों में हां मिलाते जाते हैं।
अनुष्का शर्मा की बात करें तो वह इन दिनों वह अपने बच्चों की परवरिश पर पूरा ध्यान दे रही हैं और अध्यात्म की ओर बढ़ रही हैं। हालांकि, वह जल्द ही फिल्म चकदा एक्सप्रेस में नजर आएंगी।