'आशिकी गर्ल' अनु अग्रवाल का शॉकिंग खुलासा, नहीं मिली 'आशिकी' की पूरी फीस, कहा- 40 फीसदी अभी भी बाकी है

Edited By suman prajapati, Updated: 19 May, 2025 05:07 PM

anu agarwal reveals she did not get full fees for aashiqui

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनु अग्रवाल को कौन नहीं जानता। 'आशिकी गर्ल' के नाम से फेमस अनु को असली पहचान भी उनकी फिल्म 'आशिकी' से ही मिली थी। साल 1990 में आई 'आशिकी' ने एक्ट्रेस को रातों रात स्टार बना दिया था। फिल्म की कहानी और गाने आज भी लोगों के दिलों पर राज...

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस अनु अग्रवाल को कौन नहीं जानता। 'आशिकी गर्ल' के नाम से फेमस अनु को असली पहचान भी उनकी फिल्म 'आशिकी' से ही मिली थी। साल 1990 में आई 'आशिकी' ने एक्ट्रेस को रातों रात स्टार बना दिया था। फिल्म की कहानी और गाने आज भी लोगों के दिलों पर राज करते हैं, ल लेकिन हाल ही में अनु ने अपनी इस फिल्म को लेकर एक शॉकिंग खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें फिल्म 'आशिकी' से उनकी पूरी फीस नहीं मिली है। उन्हें 60 फीसदी फीस दी गई और 40 फीसदी अभी भी बाकी है। 

 

हाल ही में एक इंटरव्यू में अनु अग्रवाल से पूछा गया कि उन्होंने कुछ ऐसा देखा कि मेकर्स ने क्रू मेंबर्स से जो वादा किया वो पूरा नहीं किया है। इस पर उन्होंने फिल्म आशिकी की फीस को लेकर कहा, 'मुझे आज तक फिल्म आशिकी के पूरे पैसे नहीं मिले हैं। मुझे सिर्फ 60 फीसदी ही मिली है। उनके पास अभी भी मेरी फीस के 40 फीसदी जमा है।'

 

PunjabKesari

अनु अग्रवाल से सवाल किया गया कि उन्होंने अपनी बाकी फीस मांगी थी।इस पर उन्होंने कहा, 'नहीं, ठीक है। मैंने उस फिल्म के बाद बहुत काम किया है। मैंने मॉडलिंग से बहुत कमाया है। मैं ब्रांड एंबेसडर बन गई। मैं भारत की पहली एक्ट्रेस एंबेसडर में से एक हूं। उस समय एक्टर ब्रांड एंबेसडर नहीं बनते थे, सिर्फ क्रिकेटर ही बनते थे। ये मेरी गिफ्ट है उनको।'


अनु अग्रवाल की फिल्म
बता दें, 'आशिकी' अनु अग्रवाल की डेब्यू मूवी है, जिसके हिट होने के बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। लेकिन अनु का करियर ज्यादा नहीं चल पाया और वह फिल्मों से दुनिया से दूर हो गईं।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!