Edited By Smita Sharma, Updated: 08 Oct, 2022 02:58 PM

टीवी की 'अर्चना बहू' यानि एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे इस समय अपने भाई की शादी में बिजी हैं। इस वेडिंग से अंकिता ने अपना एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है। वीडियो में वह दुल्हन की तरह तैयार होती नजर आ रही हैं। लुक की बात करें तो अंकिता ने येलो सिल्क साड़ी...
मुंबई: टीवी की 'अर्चना बहू' यानि एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे इस समय अपने भाई की शादी में बिजी हैं। इस वेडिंग से अंकिता ने अपना एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है। वीडियो में वह दुल्हन की तरह तैयार होती नजर आ रही हैं। लुक की बात करें तो अंकिता ने येलो सिल्क साड़ी में नजर आ रही हैं।
मांग में सिंदूर,गले में मंगलसूत्र,हैवी बैंगल, पैरों में चांदी की पायल, हाथों पर मेहंदी लगाए अंकिता पूरी दुल्हन की तरह सजी है। न्यूड मेकअप किया हुआ और रेड लिपस्टिक अंकिता के लुक को परफेक्ट बना रहे हैं।

हेयरस्टाइल की बात करें तो अंकिता ने बालों का बन बनाकर उस पर गजरा लगाया है।

इसके साथ ही अंकिता लोखंडे ने गले में मंगलसूत्र और टेंपल जूलरी पहनी हुई है। वीडियो में अंकिता बैठकर पैरों में महावर लगवाते दिख रही हैं। इस वीडियो के साथ अंकिता ने लिखा-मेरे भाई की शादी। फैंस अंकिता की इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।

गौरतलब है कि अंकिता लोखंडे ने विक्की जैन संग कई साल रिलेशनशिप में रहने के बाद दिसंबर 2021 में शादी रचाई। यह सेलिब्रेशन काफी ग्रैंड था।