मोतियों से बनी ड्रेस में 'पर्ल ब्यूटी' बन छाईं अनन्या पांडे, रेड कार्पेट पर दिखा गजब का स्टाइल

Edited By Smita Sharma, Updated: 06 Sep, 2025 10:19 AM

ananya panday style in pearl mini dress

बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे का स्टाइल दिन-ब-दिन और निखरता जा रहा है। हर इवेंट में उनका फैशन सेंस नया ट्रेंड सेट करता है। कल रात आयोजित हुए GQ बेस्ट ड्रेस्ड अवॉर्ड्स 2025 में भी अनन्या ने अपने लुक्स से सबका ध्यान खींचा।

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे का स्टाइल दिन-ब-दिन और निखरता जा रहा है। हर इवेंट में उनका फैशन सेंस नया ट्रेंड सेट करता है। कल रात आयोजित हुए GQ बेस्ट ड्रेस्ड अवॉर्ड्स 2025 में भी अनन्या ने अपने लुक्स से सबका ध्यान खींचा।

PunjabKesari

जीक्यू बेस्ट ड्रेस्ड अवॉर्ड में वो अबू जानी संदीप खोसला की पर्ल वाली ड्रेस पहनकर पहुंचीं जिसकी राउंड नेकलाइन है। इस ड्रेस को बनाने के लिए नेट का इस्तेमाल किया गया है।

PunjabKesari

 

ऊपर से अलग- अलग साइज वाले पर्ल लगाकर डीटेलिंग दी गई है। इसके साथ में क्रिस्टल और स्टोन भी अनन्या के आउटफिट को अट्रैक्टिन बनाते दिख रहे हैं।स्कर्ट एरिया का राउंडेड डिजाइन लुक को यूनिक टच दे गया।

PunjabKesari


पर्ल वाली ड्रेस के साथ वो डैंगलर इयररिंग्स पहनी दिख रही हैं। इयररिंग्स  उनके बन वाले हेयरस्टाइल के साथ चेहरे के नूर को दोगुना करती दिखी। ड्रेस का हाई नेक वाला डिजाइन होने की वजह से अनन्या को गले में कुछ भी पहनने की जरूरत नहीं पड़ी।

PunjabKesari

अनन्या सिल्वर टोन वाली हील्स पहनी दिख रही हैं। जिनका स्ट्रैपी डिजाइन है। फ्रंट से भी फुटवियर पॉइंटेड होने की वजह से लुक में चार- चांद लगा रहे हैं। 

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!