Edited By Punjab Kesari, Updated: 11 May, 2018 02:02 PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने 8 मई को बॉयफ्रैंड आनंद अहूजा के साथ शादी की। शादी के बाद भी सोनम सोशल साइट पर काफी एक्टिव हैं। बीते दिनों उन्होंने पति आनंद को किस करते हुए तस्वीर शेयर की थी जिसको लोगों ने काफी पसंद भी किया।
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने 8 मई को बॉयफ्रैंड आनंद अहूजा के साथ शादी की। शादी के बाद भी सोनम सोशल साइट पर काफी एक्टिव हैं। बीते दिनों उन्होंने पति आनंद को किस करते हुए तस्वीर शेयर की थी जिसको लोगों ने काफी पसंद भी किया।
हाल ही में अब आनंद ने सोशल साइट पर पत्नी सोनम के साथ दो तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें दोनों एक दूसरे को गले लगाए हुए नजर आ रहे हैँ।

उनकी ये रोमांटिक तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। जहां उनकी तस्वीर को लोग काफी पसंद कर रहे हैं वहीं कुछ यूजर्स ने कहा कि वे दोनों विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की नकल कर रहे हैं।

दरअसल, अनुष्का शर्मा ने हनीमून के दौरान विराट कोहली के साथ भी ऐसी ही तस्वीर खिंचवाई थी। सोनम कपूर और आनंद आहूजा की इस तस्वीर पर कई बॉलीवुड सेल्बेस ने कमेंट किया है।

रणवीर सिंह ने जहां कमेंट में दिल की ढेर सारी इमोजी डाली, वहीं बहन जाह्नवी कपूर ने लिखा, आप बहुत क्यूट हैं, मैं सांस नहीं ले पा रही हूं।

बता दें कि आनंद आहूजा दिल्ली बेस्ड बिजनसमैन हैं। दोनों पिछले 3 सालों से चुपके-चुपके एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों को कई बार एक साथ देखा जा चुका है। वे कभी इवेंट्स में तो कभी लंदन वकेशन पर भी साथ दिख चुके थे।

