निरहुआ को आम्रपाली दुबे ने किया बर्थडे विश, कहा- हमेशा सबके दिलों पर राज करते रहें

Edited By Mehak, Updated: 02 Feb, 2025 01:08 PM

amrapali dubey wished nirahua on his birthday

भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ का आज जन्मदिन है, और उनकी दोस्त आम्रपाली दुबे ने उन्हें दिल से शुभकामनाएं दी हैं। आम्रपाली ने इंस्टाग्राम पर निरहुआ के साथ एक खास वीडियो शेयर किया, जिसमें वे अपने दोस्तों के साथ केक काटते हुए बर्थडे सेलिब्रेट...

बाॅलीवुड तड़का : भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री के कई सितारे बधाई दे रहे हैं। निरहुआ की दोस्त और भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। आम्रपाली ने इंस्टाग्राम पर निरहुआ के साथ अपनी कुछ फोटोज का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें निरहुआ अपने दोस्तों के साथ केक काटते हुए बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस वीडियो में आम्रपाली भी उनके साथ नजर आ रही हैं। वीडियो के साथ आम्रपाली ने भोजपुरी गाना 'तोहर आदत हो रहल बा' भी लगाया है और निरहुआ के लिए एक प्यारा कैप्शन भी लिखा है।

आम्रपाली ने कैप्शन में लिखा, 'जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दिनेश लाल यादव जी। भगवान आपको हमेशा स्वस्थ रखें, समृद्ध रखें, दीर्घायु दे और आप हमेशा सबके दिलों पर राज करते रहें।' आम्रपाली और निरहुआ ने एक साथ कई हिट भोजपुरी फिल्मों में काम किया है, जैसे कि 'राजा बाबू', 'पटना टू पाकिस्तान', 'लल्लू की लैला', 'सिपाही', 'राम लक्खन', 'आशिक आवारा', 'निरहुआ हिंदुस्तानी' और 'फसल'।

इसके अलावा, भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह ने भी निरहुआ को जन्मदिन की बधाई दी है। अक्षरा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर निरहुआ के साथ अपनी आगामी फिल्म की एक फोटो पोस्ट की और लिखा, 'हैप्पी बर्थडे दिनेश लाल यादव सर, ईश्वर आपको स्वस्थ और सफल बनाए रखें।'



 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!