भूमि पेडनेकर ने मां को बताया अपने जीवन की रोशनी, बर्थडे पर लुटाया प्यार, बोलीं- कुछ नहीं बस मम्मी को खुश रखना है

Edited By suman prajapati, Updated: 21 Jan, 2025 04:41 PM

bhumi pednekar showered love on her mother birthday

भूमि पेडनेकर बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक मानी जाती हैं। वह अपने काम के साथ-साथ अपनी फैमिली और उनकी खुशियों का भी पूरा ध्यान रखती हैं। भूमि को अक्सर बहन समीक्षा पेडनेकर के साथ चिल करते देखा जाता है। वहीं, अब हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी मां...

मुंबई. भूमि पेडनेकर बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक मानी जाती हैं। वह अपने काम के साथ-साथ अपनी फैमिली और उनकी खुशियों का भी पूरा ध्यान रखती हैं। भूमि को अक्सर बहन समीक्षा पेडनेकर के साथ चिल करते देखा जाता है। वहीं, अब हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी मां सुमित्रा के बर्थडे पर उन पर प्यार लुटाया है। मां के लिए किया भूमि का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है फैंस इस पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

Preview


भूमि पेडनेकर ने अपनी मां के बर्थडे पर अपने इंस्टाग्राम पर कई सारी तस्वीरें शेयर की और कैप्शन में लिखा- ''जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ माँ। उस महिला का 70वाँ जन्मदिन जिसने हमें सिखाया कि कैसे प्यार करना है, दयालु होना है, विश्वास रखना है, चमत्कारों पर विश्वास करना है, खुद को खुद के रूप में रखना है और कभी किसी को भी खुद को कमतर महसूस नहीं होने देना है।''

एक्ट्रेस ने आगे लिखा- ''आप हमारे जीवन में बड़ा प्रयास करने का कारण हैं, भले ही छोटी-छोटी खुशियाँ आपको खुश कर देती हों। और कुछ नहीं करना बस मम्मी को खुश रखना है। आप हमारी रोशनी हैं। आपकी लचीलापन, साहस और बुद्धिमत्ता हममें इतनी गहराई से समाहित है।''

Preview

 

शेयर की गई पोस्ट में भूमि की उनकी मां के साथ बचपन और अब तक की कई तस्वीरें और वीडियोज हैं, जहां वो अपनी मां के साथ बेहद खुश नजर आ रही हैं। फैंस एक्ट्रेस के इस पोस्ट को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

Preview


काम की बात करें तो भूमि पेडनेकर जल्द ही फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' में नजर आएंगी। इसमें उनके साथ अर्जुन कपूर और जैकी भगनानी दिखेंगे। फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अजीज कर रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!