Edited By suman prajapati, Updated: 13 Jun, 2025 05:19 PM

. 12 जून को अहमदाबाद में हुए भयानक विमान हादसे ने लोगों को दहला कर रख दिया। हर कोई सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति दुख व्यक्त करता नजर आया। सुपरस्टार शाहरुख खान से लेकर कंगना रनौत तक इस हादसे पर रिएक्ट करते...
मुंबई. 12 जून को अहमदाबाद में हुए भयानक विमान हादसे ने लोगों को दहला कर रख दिया। हर कोई सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति दुख व्यक्त करता नजर आया। सुपरस्टार शाहरुख खान से लेकर कंगना रनौत तक इस हादसे पर रिएक्ट करते हुए पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना जाहिर करते नजर आए। वहीं, इस प्लेन क्रैश की घटना पर अब 24 घंटे बाद अमिताभ बच्चन का ट्वीट सामने आया है, जो खूब पढ़ा जा रहा है।
अमिताभ बच्चन ने अपने एक्स अकाउंट पर ट्वीट करते हुए लिखा, 'हे भगवान! हे भगवान! हे भगवान! स्तब्ध! सुन्न! ईश्वर कृपा! हृदय से प्रार्थनाएं!
24 घंटे बाद इस हादसे पर अमिताभ का पोस्ट सामने आने के बाद लोग इस पर खूब रिएक्ट करते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि जब पूरा देश रो-रो कर थक गया, तो महानायक की नींद टूटी है। दूसरे ने कहा कि घटना कल हुई थी और ट्वीट आज कर रहे।
एक अन्य यूजर ने लिखा कि ऐसी नींद कि कुंभकरण भी शरमा जाए।
T 5410 - हे भगवान ! हे भगवान ! हे भगवान !
24 घंटे बाद
जब पूरा देश रो-रो कर थक चुका था,
जब आसमान से शव बरस रहे थे,
जब माताएं लिपटकर रो रही थीं,
तब महानायक की नींद टूटी...
"स्तब्ध ! सुन्न ! हृदय से प्रार्थनाएं !"
बस इतना कह कर फिर चुप...
क्या आप विमान हादसे पर बोल रहे थे या…
बता दें, इससे पहले विमान क्रैश की घटना पर सलमान खान, विक्की कौशल, प्रियंका चोपड़ा, सैफ अली खान, जाह्नवी कपूर, परिणीति चोपड़ा जैसे कई स्टार्स ने रिएक्ट किया था।