शूटिंग से लौटते वक्त अल्लू अर्जुन की वैनिटी वैन का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे एक्टर

Edited By suman prajapati, Updated: 07 Feb, 2021 11:10 AM

allu arjun vanity van accident actor saved

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की लग्जीरियस वैनिटी वैन का शनिवार को एक्सीडेंट हो गया है। ये हादसा खम्मम में हुआ है। हालांकि अल्लू की ओर से राहत की खबर हैं। उन्हें इस हादसे में जरा सी भी चोट नहीं आई है। वहीं उनकी वहीं उनकी मेकअप टीम के सदस्य जो वैन के...

बॉलीवुड तड़का टीम. साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की लग्जीरियस वैनिटी वैन का शनिवार को एक्सीडेंट हो गया है। ये हादसा खम्मम में हुआ है। हालांकि, अल्लू की ओर से राहत की खबर हैं। उन्हें इस हादसे में जरा सी भी चोट नहीं आई है। वहीं उनकी वहीं उनकी मेकअप टीम के सदस्य जो वैन के अंदर थे, वो भी बाल-बाल बच गए हैं। 

PunjabKesari

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शूटिंग के बाद वैन आंध्र प्रदेश में पूर्वी गोदावरी जिले के एजेंसी क्षेत्र में मरुदुमली से हैदराबाद जा रही थी। तभी इस वैन को एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। मामले में खम्मम ग्रामीण पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई है। अल्लू की वैन का जब एक्सीडेंट हुआ, तो एक्टर उस वक्त वैन में मौजूद नहीं थे। 

PunjabKesari


काम की बात करें तो अल्लू ने साल 2003 में  फिल्म 'गंगोत्री' से अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की थी। इसके बाद साल 2004 में उनकी 'आर्या' फिल्म आई, जो काफी सुपरहिट रही। इन दिनों एक्टर अर्जुन फिल्म त्रिविक्रम की शूटिंग कर रहे हैं।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!