शाहजहां बने अल्लू अर्जुन तो पत्नी स्नेहा मुमताज बन मारे पोज, ताजमहल देखते ही कपल पर चढ़ा प्यार का बुखार

Edited By Smita Sharma, Updated: 07 Mar, 2021 02:07 PM

allu arjun sneha reddy gave romantic pose at front of taj mahal

साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन और उनकी खूबसूरत हमसफर स्‍नेहा रेड्डी की शादी को 10 साल हो गए हैं। 6 मार्च यानि शनिवार को कपल ने 10वीं सालगिरह सेलिब्रेट की। इस खास दिन को और भी यादगार बनाने के लिए कपल शाहजहां और मुमताज की प्यार की निशानी को देखने के लिए...

मुंबई:  साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन और उनकी खूबसूरत हमसफर स्‍नेहा रेड्डी की शादी को 10 साल हो गए हैं। 6 मार्च यानि शनिवार को कपल ने 10वीं सालगिरह सेलिब्रेट की। इस खास दिन को और भी यादगार बनाने के लिए कपल शाहजहां और मुमताज की प्यार की निशानी को देखने के लिए उत्तर प्रदेश के खूबसूरत शहर आगरा पहुंचा। जहां इस कपल ने रोमांटिक अंदाज में कई सारी तस्वीरें क्लिक करवाईं जो अब इंटरनेट पर धमाल मचा रही हैं। 

PunjabKesari

ताजमहल को देखते ही अल्लू अर्जुन और स्नेहा रेड्डी पर प्यार का बुखार चढ़ गया। लुक की बात करें तो कपल व्हाइट आउटफिट में नजर आया। 


PunjabKesari

दोनों शाहजहां और मुमताज बन कई रोमांटिक पोज दिए। स्नेहा रेड्डी ने पति अल्लू अर्जुन के गालों पर किस कर उन पर खूब प्यार लुटाया। 

PunjabKesari

अर्जुन ने इस खास मौके पर कुछ खास तस्वीरें शेयर की। पहली तस्वीर में कपल ताजमहल के आगे पोज दे रहा है। वहीं दूसरी तस्वीर कपल की शादी के दौरान की है। इंस्‍टग्राम पर पर तस्‍वीर पोस्‍ट करते हुए अल्‍लू अर्जुन ने कैप्‍शन में  लिखा- '10 सालों की यह यात्रा कितनी खूबसूरत रही... आगे अभी और भी साल आएंगे।' 

PunjabKesari

अल्लू और स्नेहा ने 6 मार्च साल 2011 को शादी की थी। दोनों ने लव मैरिज की थी। हालांकि, इसके लिए परिवार की रजामंदी भी मुश्‍क‍िल से मिली थी। अल्लू अर्जुन और स्नेहा की पहली मुलाकात एक दोस्त की शादी में हुई थी।

PunjabKesari

फिल्‍मों की तरह ही अल्‍लू अर्जुन को पहली नजर का पहला प्‍यार हो गया। इस मुलाकात के बाद दोनों के बीच फोन पर बातचीत शुरू हो गई। स्‍नेहा की तरफ से भी शुरुआती बातचीत दोस्‍ती में बदली और फिर प्‍यार में। कपल के दो बच्चे अयान और अरहा हैं।

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!