मम्मी आलिया की गर्ल गैंग के साथ मौज काटती दिखी राहा,मौसी अकांक्षा ने भांजी पर लुटाया खूब प्यार

Edited By Smita Sharma, Updated: 23 Nov, 2024 11:52 AM

alia bhatt daughter raha kapoor enjoys a candid moment with her mom girl gang

बाॅलीवुड के प्यारे कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा चहेती स्टार किड्स में से एक है। जब से आलिया और रणबीर ने राहा को अपने फैंस से मिलवाया है उसके बाद से वो जहां भी होती है उसपर केमरे की निगाहें थम जाती हैं। 2 साल की राहा अब अपनी मां के गर्ल...

 

मम्मी आलिया की गर्ल गैंग के साथ मौज काटती दिखी राहा,मौसी अकांक्षा ने भांजी पर लुटाया खूब प्यार 

मुंबई: बाॅलीवुड के प्यारे कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा चहेती स्टार किड्स में से एक है। जब से आलिया और रणबीर ने राहा को अपने फैंस से मिलवाया है उसके बाद से वो जहां भी होती है उसपर केमरे की निगाहें थम जाती हैं।

PunjabKesari

2 साल की राहा अब अपनी मां के गर्ल गैंग का भी हिस्सा बन जाया करती हैं। हाल ही में राहा की एक तस्वीर सामने आई है जो इस समय चर्चा में हैं। तस्वीर में राहा मां और उनकी सहेलियों के बीच मौज काटती हुई दिख रही है। राहा अपनी मां की गर्ल गैंग का लुत्फ उठा रही है। 

PunjabKesari

दरअसल,आलिया की बेस्ट फ्रेंड आकांक्षा रंजन कपूर ने ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं लेकिन सबसे अधिक चर्चा उस तस्वीर की हो रही है जिसमें आलिया और राहा भी दिख रही हैं।तस्वीर में राहा बेहद क्यूट लग रही हैं और आकांक्षा उन्हें प्यार से गालों पर किस कर रही हैं। पिंक कलर के आउटफिट में राहा बहुत ही क्यूट नजर आ रही हैं। 

हाल ही में आलिया ने एक प्रमोशनल वीडियो शेयर किया था जिसमें पीछे से राहा की आवाज सुनाई दे रही थी। उस वीडियो में बैकग्राउंड में राहा 'मां मां' कहती सुनाई दे रही थीं।


आलिया भट्ट के काम की बात करें तो वह हालिया फिल्म वासन बाला की 'जिगरा' में नजर आई थीं। इस फिल्म में वेदांग रैना उनके साथ दिखे थे। उनकी अगली फिल्म 'अल्फा' है जिसमें शरवरी वाघ उनके साथ नज़र आएंगी। इसके अलावा उनके पास रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ एक फ़िल्म 'लव एंड वॉर' भी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!