फिल्म इंडस्ट्री के कर्मचारियों के लिए मददगार बने आदित्य चोपड़ा, खाते में ट्रांसफर करेंगे 5 हजार रुपए

Edited By suman prajapati, Updated: 07 May, 2021 10:58 AM

aditya chopra will help for film industry employees

देश इन दिनों कोरोना वायरस की दूसरी लहर की मार झेल रहा है। लोगों को इलाज करवाने से लेकर कई आर्थिक मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच देश की मशहूर हस्तियां जरूरतमंदों के लिए मदद के हाथ आगे बढ़ा रही हैं। वहीं अब एक बार फिर आदित्य चोपड़ा लोगों के...

बॉलीवुड तड़का टीम. देश इन दिनों कोरोना वायरस की दूसरी लहर की मार झेल रहा है। लोगों को इलाज करवाने से लेकर कई आर्थिक मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच देश की मशहूर हस्तियां जरूरतमंदों के लिए मदद के हाथ आगे बढ़ा रही हैं। वहीं अब एक बार फिर आदित्य चोपड़ा लोगों के मददगार बने हैं। हाल ही में उन्होंनेफिल्म इंडस्ट्री के हजारों वर्कर्स के खातों में सीधे तौर पर पैसे डालकर उनकी मदद करने का फैसला लिया है।

PunjabKesari


कामगारों की मदद करने के लिए उन्होंने 'यश चोपड़ा साथी इनिशिएटिव' लॉन्च किया है। यश चोपड़ा फाउंडेशन इस पहल के तहत इंडस्ट्री की महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों के खाते में 5000 रुपए की राशि सीधे ट्रांसफर करेगा।

PunjabKesari


इसके अलावा फाउंडेशन की तरफ से हर वर्कर की फैमिली को पूरे एक महीने के लिए राशन किट भी दिया जाएगा। यह राशन किट फाउंडेशन के पार्टनर NGO 'यूथ फीड इंडिया' के माध्यम से बांटा जाएगा। 


यशराज फिल्म्स (YRF) की यह मदद पाने के लिए लोग https://yashchoprafoundation.org वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।


इस संबंध में YRF के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट विधानी ने कहा, - "यश चोपड़ा फाउंडेशन हिंदी फिल्म इंडस्ट्री और इसके उन कामगारों का एक सतत सपोर्ट सिस्टम बनने के लिए प्रतिबद्ध है, जो फिल्मों की हमारी 50 वर्षीय इस यात्रा का अंतरंग हिस्सा रहे हैं। महामारी के बीच हम ऐसे कामगारों और उनके परिवार वालों की मदद करना चाहते हैं, जिनकी रोजी-रोटी छिन गई है। यश चोपड़ा साथी इनिशिएटिव नामक पहल हमारी इंडस्ट्री के महामारी से प्रभावित उन कामगारों को मदद पहुंचाने का लक्ष्य है, जो इस समय जरूरतमंद हैं।"
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!