एक्टर और कथक गुरु वीरू कृष्णन का निधन, अथिया और प्रियंका चोपड़ा ने जताया शोक

Edited By Pawan Insha, Updated: 08 Sep, 2019 09:07 PM

actor kathak guru veeru krishanan passed away

एक्टर, कथक गुरु वीरू कृष्णन (veeru krishnan) का 7 सितंबर को निधन हो गया। कृष्णनन के निधन की खबर बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने दी। अथिया उनसे कथक सीखा करती थीं। उन्होंने ही अपने ट्वीट में वीरू कृष्णन को लिखा ''हे भगवान, सुनकर हैरान हूं। बेहद दुखद....

मुंबईः एक्टर, कथक गुरु वीरू कृष्णन (veeru krishnan) का 7 सितंबर को निधन हो गया। कृष्णनन के निधन की खबर बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने दी। अथिया उनसे कथक सीखा करती थीं। उन्होंने ही अपने ट्वीट में वीरू कृष्णन को लिखा ''हे भगवान, सुनकर हैरान हूं। बेहद दुखद. भगवान आपकी आत्मा को शांति दे गुरुजी। कड़ी मेहनत और अनुशासन सिखाने के लिए बेहद शुक्रिया गुरुजी।''
PunjabKesari
बता दें वीरू कृष्णन ‘राजा हिंदुस्‍तानी'', ‘‘इश्‍क'' और ‘‘हम है राही प्यार के' जैसी फिल्मों में यादगार किरदार निभा कर दर्शकों के दिलों में अपनी याद बसा गए हैं। वीरू कृष्णन का निधन शनिवार को हुआ। उपनगरीय सांताक्रूज में स्थित श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। 
PunjabKesari
वीरू कृष्णन1990 के दशक में फिल्मों में ज्यादातर सहायक भूमिकाओं में दिखे। वह आमिर खान की फिल्मों में लगातार नजर आते थे। फिल्मों में अभिनय के अलावा कृष्णन कथक भी सिखाते थे। कई फिल्मी और टीवी कलाकारों जैसे कैटरीना कैफ, आथिया शेट्टी, करणवीर बोहरा और अन्य को उन्होंने कथक सिखाया था। वीरू कृष्णन के निधन पर कई हस्तियों ने सोशल मीडिया पर दुख जताया। जानी-मानी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने वीरू कृष्णन के निधन पर शोक प्रकट किया। 
PunjabKesari
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘आपने मुझे नृत्य करना उस समय सिखाया जब मुझे नृत्य करना बिल्कुल नहीं आता था। नृत्य के लिए आपका धैर्य और जुनून प्रभावशाली था। हम में से सबने न केवल आपसे कथक सीखा बल्कि आपसे और बहुत कुछ सीखा। आप हमेशा याद आयेंगे गुरुजी।'' 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!