Edited By suman prajapati, Updated: 23 Feb, 2025 09:50 AM

एक्ट्रेस करीना कपूर की बुआ रीमा जैन के बेटे आदर जैन अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अलेखा आडवाणी के साथ 21 फरवरी को शादी के बंधन में बंध गए हैं। कपल की शादी खूब धूमधाम से हुई, जहां पूरा कपूर खानदान झूमता नजर आया। वहीं, अब शादी के बाद दूल्हा बने आदर जैन...
मुंबई. एक्ट्रेस करीना कपूर की बुआ रीमा जैन के बेटे आदर जैन अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अलेखा आडवाणी के साथ 21 फरवरी को शादी के बंधन में बंध गए हैं। कपल की शादी खूब धूमधाम से हुई, जहां पूरा कपूर खानदान झूमता नजर आया। वहीं, अब शादी के बाद दूल्हा बने आदर जैन का अलेखा आडवाणी को किस करते हुए एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।
सामने आए वीडियो में आदर जैन भरी महफिल में अपनी पत्नी के माथे पर किस करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान दोनों के चेहरे पर शादी की खुशी देखते ही बन रही है। वहीं पोज देते वक्त यह कपल एक-दूसरे के साथ जमकर रोमांटिक फोटो खिंचवाते नजर आ रहे हैं। फैंस कपल के इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं।
वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी में आदर जैन ने क्रीम कलर की शेरवानी में परफेक्ट ग्रूम लग रहे हैं। इसके साथ, उन्होंने मैचिंग साफा और पन्ना हार पहना है। वहीं उनकी पत्नी अलेखा आडवाणी लाल रंग के जोड़े में सजी-धजी बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने गोल्डन वर्क वाला लाल लहंगा पहना है, जिसके साथ उन्होंने खूबसूरत गहने पहने हैं।
बता दें, आदर जैन ने सितंबर 2023 में समंदर किनारे अलेखा को प्रपोज किया था। उन्होंने नवंबर 2023 में सोशल मीडिया पर एक रोमांटिक पोस्ट शेयर कर अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। हिंदू रीति रिवाज से पहले हाल ही में कपल ने क्रिश्चियन वेडिंग की थी।