भंगड़ा तां सजदा जे नचे सारा टब्बर..करीना-करिश्मा ने भाभी आलिया को खींचकर कराया डांस, आदर जैन की मेहंदी में एक साथ नाची पूरी कपूर फैमिली
Edited By Smita Sharma, Updated: 20 Feb, 2025 03:50 PM

आदर जैन और अलेखा आडवाणी ने बुधवार रात एक ग्रैंड मेहंदी पार्टी के साथ हिन्दू शादी के जश्न शुरू किए। इस फंक्शन में कपूर परिवार के साथ-साथ उनके करीबी दोस्त भी शामिल हुए। बीती रात के फंक्शन के कई वीडियोज और तस्वीरें जल्द ही ऑनलाइन वायरल हो गईं।
मुंबई: आदर जैन और अलेखा आडवाणी ने बुधवार रात एक ग्रैंड मेहंदी पार्टी के साथ हिन्दू शादी के जश्न शुरू किए। इस फंक्शन में कपूर परिवार के साथ-साथ उनके करीबी दोस्त भी शामिल हुए। बीती रात के फंक्शन के कई वीडियोज और तस्वीरें जल्द ही ऑनलाइन वायरल हो गईं।
कई वीडियोज में से एक क्लिप में करीना कपूर खान, उनकी बहन करिश्मा कपूर, आलिया भट्ट और पति रणबीर कपूर एक साथ नाच रहे हैं। वायरल क्लिप में आरके अपनी पत्नी आलिया और कजिन सिस्टर्स करीना और करिश्मा के साथ नाचते नजर आ रहे हैं। कपूर सिस्टर्स को आलिया को डांस फ्लोर पर उनके साथ ले जाते हुए देखा गया। उनके पीछे रणबीर कपूर भी साथ में चलते बने। कपूर फैमिली सुखबीर के हिट ट्रैक 'इश्क तेरा तड़पावे' पर डांस किया।
बता दें कि आदर जैन ने साल की शुरुआत में गोवा में अलेखा संग क्रिश्चन वेडिंग की थी। अब आदर और अलेखा की हिंदू रीति-रिवाज से भी शादी होगी। पिछले साल नवंबर में दोनों का रोका हुआ था, जिसमें कई सितारों ने शिरकत की थी।