बधाई होः प्यारी सी बेटी की मां बनीं स्वरा भास्कर, तस्वीरें शेयर कर किया नन्ही परी के नाम का खुलासा

Edited By suman prajapati, Updated: 26 Sep, 2023 09:55 AM

swara bhaskar and fahad ahmad welcomes baby girl

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर के घर बच्चे की किलकारी गूंजी है। एक्ट्रेस ने हाल ही में पति फहाद अहमद की प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। नन्हीं परी का स्वागत कर कपल बेहद खुश है और स्वरा ने इंस्टाग्राम पर बेबी संग कुछ तस्वीरें शेयर कर फैंस को यह गुड...

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर के घर बच्चे की किलकारी गूंजी है। एक्ट्रेस ने हाल ही में पति फहाद अहमद की प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। नन्हीं परी का स्वागत कर कपल बेहद खुश है और स्वरा ने इंस्टाग्राम पर बेबी संग कुछ तस्वीरें शेयर कर फैंस को यह गुड न्यूज दी है। यह खुशखबरी सुनने के बाद फैंस कपल को खूब बधाइयां दे रहे हैं।

PunjabKesari

इंस्टाग्राम पर पति और नन्हीं परी संग कई तस्वीरें शेयर कर स्वरा भास्कर ने कैप्शन में लिखा, एक प्रार्थना सुनी गई, एक आशीर्वाद दिया गया, एक गीत फुसफुसाया गया, एक रहस्यमय सत्य। हमारी बच्ची राबिया का जन्म 23 सितंबर 2023 को हुआ। आभारी और प्रसन्न मन से, आपके प्यार के लिए धन्यवाद। यह एक बिल्कुल नई दुनिया है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Swara Bhasker (@reallyswara)

पोस्ट के कैप्शन में न्यू मॉम स्वरा भास्कर ने अपनी नन्हीं परी के नाम का भी खुलासा किया है। कपल ने अपनी बेटी का नाम राबिया रखा है। फैंस को लिटिल एंजल का यह नाम काफी पसंद आ रहा है।

 

PunjabKesari


शेयर की गई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि स्वरा और फहाद अपने पहले बच्चे का स्वागत कर बेहद खुश है। मम्मी-पापा बनने की खुशी कपल के चेहरे पर साफ झलक रही है। दोनों राबिया को अपनी बाहों में लिए नजर आ रहे हैं।

 


बता दें, स्वरा भास्कर और  फहाद अहमद ने इसी साल फरवरी में कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद दोनों ने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी के बीच धूमधाम से निकाह किया था और अब यह कपल एक प्यारी सी बेटी के पेरेंट्स बन गए हैं।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!