Edited By suman prajapati, Updated: 23 Jun, 2024 09:59 AM
दिग्गज एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी व एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा आज सिंगल से मिंगल हो जाएंगी। 23 जून को सोनाक्षी अपने 7 साल के प्यार जहीर इकबाल संग रजिस्टर मैरिज करेंगी। वहीं बेटी के हाथ पीले करने से पहले सिन्हा परिवार ने 22 जून को अपने घर 'रामायण'...
बॉलीवुड तड़का टीम. दिग्गज एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी व एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा आज सिंगल से मिंगल हो जाएंगी। 23 जून को सोनाक्षी अपने 7 साल के प्यार जहीर इकबाल संग रजिस्टर मैरिज करेंगी। वहीं बेटी के हाथ पीले करने से पहले सिन्हा परिवार ने 22 जून को अपने घर 'रामायण' में हवन करवाया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि ब्राइड-टू-बी सोनाक्षी अपनी मां पूनम सिन्हा के साथ हवन में बैठी हैं। उनके आस पास कई लोग और पंडित भी नजर आ रहे हैं।
इसके साथ ही सोनाक्षी के घर पूजा का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसके बैकग्राउंड में मंत्रोच्चार सुनाई दे रहे हैं।
इस वीडियो को देखने के बाद लोग इस पर तरह-तरह के कमेंट करते आ रहे हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि बेटी निकाह कर रही है और घर में रामायण हो रही है।
बता दें, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की कोर्ट मैरिज के बाद 23 जून को वेडिंग रिसेप्शन होगा, जो मुंबई के बास्टियन में होस्ट किया जाएगा। इस बात का खुलासा एक्ट्रेस के पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने खुद किया था।