Sara Ali Khan को याद आए ‘केदारनाथ’ के शूटिंग स्पॉट्स, 5 साल बाद रीक्रिएट किया डेब्यू फिल्म का सीन

Edited By Diksha Raghuwanshi, Updated: 14 May, 2023 12:19 PM

sara ali khan recreated the scene of her debut film after 5 years

सारा अली खान ने अपने वीडियो में फिल्म से मैगी वाला सीन भी याद किया और उन आंटी से भी दर्शकों को मिलवाया जिनके साथ उन्होंने 2018 में फोटो क्लिक करवाई थी।

मुंबई। सारा अली खान और स्वर्गीय सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘केदारनाथ’ लोगों को बहुत पसंद आई थी। यह कहानी केदारनाथ में आई बाढ़ से जुड़ी हुई है और साथ ही फिल्म में एक हिंदू लड़के और एक मुस्लिम लड़की की लव स्टोरी भी दिखाई गई थी। अब जैसा की आप जानते हैं कि सारा अली खान को घूमने का कितना शौंक हैं, वे आए दिन सोलो ट्रिप्स पर नजर आती हैं।

PunjabKesari

इसी के चलते सारा एक बार फिर भोलेनाथ के दर्शन करने केदारनाथ पहुंच गईं थी। भारी बर्फबारी के बीच एक्ट्रेस ने शिव के दर्शन किए और उनका आशिर्वाद लिया था। सारा अली खान भले ही Kedarnath से वापस अपनी कर्मभूमि मुंबई आ चुकी हैं, लेकिन उनका दिल अभी भी पहाड़ों में हैं। हाल ही में सारा ने अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसमें सारा वो लोकेशन दिखा रही हैं जहां उन्होंने शूटिंग की और वक्त बिताया।

PunjabKesari

सारा अली खान ने अपने वीडियो में फिल्म से मैगी वाला सीन भी याद किया और उन आंटी से भी दर्शकों को मिलवाया जिनके साथ उन्होंने 2018 में फोटो क्लिक करवाई थी। सारा के वीडियो और फोटोज को देखकर लगता है कि उनके दिल में केदारनाथ की एक अलग जगह है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95)

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!