क्रिकेटर पति जहीर खान संग सागरिका ने मनाया गुड़ी पाड़वा, साड़ी में खूबसूरत दिखी राजघराने की बेटी

Edited By Smita Sharma, Updated: 09 Apr, 2024 12:14 PM

sagarika ghatge celebrated gudi padwa with hubby zaheer khan

बाॅलीवुड एक्टर शाहरुख खान की फिल्म 'चक दे इंडिया' से इंडस्ट्री में कदम रखने वाली सागरिका घाटगे इन दिनों फिल्मों से दूर हैं। हालांकि सागरिका को उनके पति और पूर्व भारतीय गेंदबाद जहीर खान संग पार्टीज या आउटिंग के दौरान स्पाॅट किया जाता है। हाल ही में...

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर शाहरुख खान की फिल्म 'चक दे इंडिया' से इंडस्ट्री में कदम रखने वाली सागरिका घाटगे इन दिनों फिल्मों से दूर हैं। हालांकि सागरिका को उनके पति और पूर्व भारतीय गेंदबाद जहीर खान संग पार्टीज या आउटिंग के दौरान स्पाॅट किया जाता है।

PunjabKesari

 

हाल ही में सागरिका ने पति जहीर संग गुड़ी पाड़वा का त्योहार सेलिब्रेट किया। गुड़ी को गेंदे के फूलों से सजाकर घर के बाहर खूबसूरती से रखा जाता है।

PunjabKesari

पूजा और नैवेद्य के बाद, दोपहर का भोजन परोसा गया, और खाने की मेज पर दोनों बेहतरीन व्यंजन परोसे गए। इस दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

PunjabKesari

 

लुक की बात करें तो सागरिका साड़ी में खूबसूरत लग रही हैं। वहीं जाहीर कुर्ता पजामा में काफी जच रहे हैं।

 

PunjabKesari

तस्वीरों में स्वादिष्ट खाना भी दिख रहा है। नैवेद्य की थाली में मराठी व्यंजन हैं जैसे सागरिका की मां उर्मिला द्वारा विशेष रूप से बनाई गई पूरन पोली, उकडलेलिया बटत्याची भाजी (उबला हुआ आलू), कुछ अन्य सब्जियां और ईद विशेष शीर खुरमा है। 

PunjabKesari


सागरिका और जहीर ने 24 अप्रैल 2017 को अपनी सगाई की अनाउंसमेंट की थी। इसके बाद नवंबर 2017 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए।

PunjabKesari

सागरिका का जन्म महाराष्ट्र में बॉलीवुड प्रड्यूसर विजेन्द्र घाटगे के घर हुआ था। सागरिका असल में कोल्हापुर के शाहू महाराज के घराने से ताल्लुक रखती हैं। उनकी दादी सीता राजे घाटगे इंदौर के महाराजा तुकोजीराव होल्कर की बेटी थीं।सागरिका  भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा बन गईं। इसी वजह से उन्हें साल 2007 में भारतीय महिला हॉकी टीम पर आधारित फिल्म 'चक दे इंडिया' में प्रीती सबरवाल किरदार के लिए चुना गया था। 


वर्कफ्रंट की बात करें तो 'चक दे इंडिया' के अलावा उन्होंने साल 2013 में फिल्म 'रश' में इमरान हाशमी के साथ काम किया था। इस फिल्म में उनके जबरदस्त किसिंग सीन भी थे।हिन्दी फिल्मों के अलावा वह पंजाबी और मराठी फिल्मों में भी काफी एक्टिव हैं। पंजाबी फिल्म 'दिलदरिया' सागरिका की हिट फिल्मों में एक है।


 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!