बड़े लाड से पोते पृथ्वी के माथे को चूमते दिखे मुकेश अंबानी, ससुर-बेटे को प्यार से निहारती दिखीं श्लोका

Edited By Smita Sharma, Updated: 25 Dec, 2021 04:34 PM

mukesh ambani kissing grandson prithvi forehead cute video viral on internet

देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी चाहे सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं हैं लेकिन उनकी फैमिली से जुड़ी तस्वीरें और वीडियोज अक्सर सामने आते रहते हैं। हाल ही में मुकेश अंबानी का उनके पोते पृथ्वी अंबानी संग एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में वह अपने...

मुंबई: देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी चाहे सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं हैं लेकिन उनकी फैमिली से जुड़ी तस्वीरें और वीडियोज अक्सर सामने आते रहते हैं। हाल ही में मुकेश अंबानी का उनके पोते पृथ्वी अंबानी संग एक वीडियो सामने आया है।

PunjabKesari

वीडियो में वह अपने पोते पृथ्वी को गोद में लिए दुलार कर रहे हैं। वह बड़े ही लाड के साथ पोते के माथे को चूम रहे हैं।

PunjabKesari

वहीं मुकेश के पास उनकी मां कोकिलाबेन मुस्कुराती दिख रही हैं। इतना ही नहीं वीडियो में अंबानी खानदान की बड़ी बहू भी नजर आ रही हैं जो अपने बेटे पृथ्वी  और ससुर को निहारती दिख रही हैं।  

PunjabKesari

इससे पहले मुकेश अंबानी के साथ पोते पृथ्वी अंबानी की एक तस्वीर सामने आई थी। इसमें पृथ्वी व्हाइट कुर्ता-पायजामा में अपने दादा की गोद में नजर आए थे। कुर्ते के साथ ही पृथ्वी ने लाल बंधनी प्रिंटेड नेहरू जैकेट पहनी थी। 

बता दें कि मुकेश अंबानी का पोता पृथ्वी 10 दिसंबर को एक साल का हो गया है। इस मौके पर अंबानी फैमिली ने जामनगर में एक भव्य आयोजन किया था। पार्टी में बॉलीवुड और खेल जगत की हस्तियां शामिल थीं और करीब 100 पंडितों ने पृथ्वी के लिए पूजा पाठ और अनुष्ठान किया था। 

PunjabKesari

 मुकेश और नीता अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी ने मार्च 2019 में अपनी कॉलेज फ्रेंड श्लोका मेहतासे शादी की थी। शादी के डेढ़ साल बाद 10 दिसंबर, 2020 को आकाश और श्लोका बेटे पृथ्वी के माता-पिता बने। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!