ट्विटर पर यूजर ने की बॉलीवुड बायकॉट करने की मांग, मीका सिंह बोले-'चुप L**U'

Edited By Smita Sharma, Updated: 29 Oct, 2020 01:14 PM

mika singh vulgar language replied to twitter user

सिंगर मीका सिंह सोशल मीडिया पर अपने  ''बिंदास बोल'' के लिए जाने जाते हैं। हालांकि वह सोशल मीडिया पर अपनी राय रखते हुए भाषा पर ध्यान नहीं देते।  यही वजह है कि कई बार उनके रिप्लाइज और ट्वीट्स सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। इसी बीच एक बार फिर मीका...

मुंबई: सिंगर मीका सिंह सोशल मीडिया पर अपने  'बिंदास बोल' के लिए जाने जाते हैं। हालांकि वह सोशल मीडिया पर अपनी राय रखते हुए भाषा पर ध्यान नहीं देते। 
यही वजह है कि कई बार उनके रिप्लाइज और ट्वीट्स सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। इसी बीच एक बार फिर मीका सिंह का रिप्लाई चर्चा का विषय बना हुआ है। ये एक ऐसा रिप्लाई है जिसकी चर्चा होना जरुरी ही है।

PunjabKesari

दरअसल, 24 तारीख को मीका ने अपने ऑफिशल अकाउंट से एक ट्वीट किया। इसमें उन्होंने एक फोटो पोस्ट किया जिसमें एक्ट्रेस का चेहरा नहीं दिख रहा था और फैंस के सामने एक्ट्रेस को पहचानने का चैलेंज रखा।

PunjabKesari

 

मीका ने लिखा- 'गुड इवनिंग। क्या कोई इस खूबसूरत लड़की का नाम बता सकता है?' साथ ही उन्होंने विकल्प के तौर पर सारा अली खान, कैटरीना कैफ, चाहत खन्ना, शेफाली जरीवाला, करीना कपूर खान और नोरा फतेही के नाम दिए। अपने जवाब बताए। मीका की इस पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बॉलीवुड का बहिष्कार... इसलिए इन सबसे कोई मतलब नहीं है। इसके रिप्लाई में मीका सिंह ने क्या लिखा आप खुद तस्वीर में देखिए। इस यूजर के ट्वीट का मीका सिंह ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए जवाब दिया। 

PunjabKesari

 

मीका सिंह के अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने की वजह से सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना की जा रही है। एक यूजर ने लिखा-'हम सब ने ही इन लोगों को सिर बिठाया और हम ही गाली खाए..अब ये नहीं होगा।' बता दें इस फोटो में मीका सिंह के साथ 'कांटा लगा गर्ल' शेफाली जरीवाला हैं। दोनों का एक म्यूजिक वीडियो जल्द ही रिलीज होने वाला है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!