भारती सिंह ने मायके में रखी 7 महीने के बेटे लक्ष्य की अन्नप्राशन पूजा, व्हाइट कुर्ते में क्यूट दिखे 'गोला'

Edited By Smita Sharma, Updated: 02 Nov, 2022 08:50 AM

bharti singh hosted aanparashan pooja for 7 months old son laksh

भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया इसी साल एक प्यारे बेटे लक्ष्य के पेरेंट्स बने। दोनों अक्सर ही अपनी आंखों के तारे लक्ष्य लिम्बाचिया की प्यारी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।लक्ष्य अभी सात महीने के हो गए हैं। ऐसे में भारती ने अपने लाडले के लिए...

मुंबई: भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया इसी साल एक प्यारे बेटे लक्ष्य के पेरेंट्स बने। दोनों अक्सर ही अपनी आंखों के तारे लक्ष्य लिम्बाचिया की प्यारी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।लक्ष्य अभी सात महीने के हो गए हैं। ऐसे में भारती ने अपने लाडले के लिए अन्नप्राशन पूजा रखी।

PunjabKesari

भारती ने ये फंक्शन अपने होमटाउन अमृतसर में किया है, जहां उनके सभी प्रियजन मौजूद रहे। इस फंक्शन में सभी ने एक साथ खूब मस्ती की और जश्न की झलकियां उसी का प्रमाण हैं। 

PunjabKesari

फंक्शन के लिए भारती ने एक आसमानी नीले रंग का सूट पहना था, जिस पर कढ़ाई और सीक्विन का काम किया गया था। अपने बालों को एक बन में बांधा था। उन्होंने सोने की झुमकी और दुपट्टे से अपने लुक को पूरा किया था।

PunjabKesari

दूसरी ओर उनके बेटे लक्ष्य व्हाइट कुर्ते में क्यूट दिखे।  वहीं हर्ष ने कैप के साथ एक्सेसराइज़्ड कैजुअल लुक चुना था। वीडियो में परिवार को पूजा करते और लक्ष्य को खाना खिलाते व उसे उपहार देते देखा जा सकता है।

PunjabKesari
 बता दें कि भारती और हर्ष लिंबाचिया इंडस्ट्री के लविंग कपल्स में से एक हैं। दोनों ने शादी से पहले करीब 7 साल तक एक दूसरे को डेट किया था 3 दिसंबर 2017 को शादी रचाई थी। शादी के पांच साल बाद 3 अप्रैल 2022 को कपल ने बेटे लक्ष्य लिंबाचिया का स्वागत किया।

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!