दो चोटी..नीली आंखें और चेहरे पर स्माइल...मां की गोद खिलखिलाती राहा लूट लेगी दिल

Edited By Smita Sharma, Updated: 05 Mar, 2024 12:22 PM

alia bhatt drops adorable picture with daughter raha

बाॅलीवुड कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इंडस्ट्री के फेवरेट कपल्स में से एक हैं। कपल साल 2022 में एक प्यारी सी बेटी का पेरेंट्स बना जिसका नाम राहा कपूर रखा है। क्रिसमिस के मौके पर कपल ने अपनी नन्हीं परी राहा का चेहरा दुनिया को दिखाया था। इसके बाद से...

मुंबई: बाॅलीवुड कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इंडस्ट्री के फेवरेट कपल्स में से एक हैं। कपल साल 2022 में एक प्यारी सी बेटी का पेरेंट्स बना जिसका नाम राहा कपूर रखा है। क्रिसमिस के मौके पर कपल ने अपनी नन्हीं परी राहा का चेहरा दुनिया को दिखाया था। इसके बाद से ही नन्हीं राहा अपनी क्यूटनेस के चलते लाइमलाइट बटोरती रहती हैं। पार्टी से लेकर मम्मी पापा संग आउटिंग...राहा जब भी घर से बाहर निकलती खबरों में आ जाती हैं।

PunjabKesari

बीते दिनों ही नन्हीं राहा मम्मी-पापा संग अंनत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग में शामिल हुईं थी। इस प्री-वेडिंग फंक्शन से राहा की कई तस्वीरें और वीडियोज सामने आए थे जिन्होंने खूब चर्चा बटोरी थी। वहीं अब आलिया ने  आलिया ने फैंस के इस सब्र को तोड़ते हुए राहा का सोशल मीडिया पर डेब्यू कर दिया है।

PunjabKesari

 

जी हां आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर राहा की एक क्यूट तस्वीर शेयर की है। एक्ट्रेस ने अपनी बेटी राहा कपूर की पहली फुल लेंथ फोटो फाइनली पोस्ट की। फंक्शन के लिए राहा और आलिया भट्ट एक जैसी प्रिंटेड ड्रेस में नजर आ रही हैं। जहां आलिया ने पैंटसूट पहना था और अपने बाल खुले रखे थे। वहीं राहा फ्रॉक और पिगटेल में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। दोनों मां बेटियां तस्वीर में खिलखिलाती नजर आ रही हैं

PunjabKesari

ऐसा लगता है कि तस्वीर उस इवेंट से क्लिक की गई है, जहां आलिया और रणबीर अपनी बेटी को भी वंतारा लेकर गए थे,जहां थीम का टाइटल 'ए वॉक ऑन द वाइल्डसाइड' था। 

आलिया ने पति रणबीर कपूर के साथ भी पोज़ देते हुए कई तस्वीरें शेयर कीं, एक क्लिक में उन्हें अपनी ननद करीना कपूर खान के साथ तैयार होते हुए देखा गया। ट्रेडिशनल कपड़े पहनने के अलावा आलिया ने एक पार्टी के लिए एक ग्लैमरस नीला गाउन भी पहना था। तस्वीर में करीना के साथ उनकी एक तस्वीर भी है जिसमें दोनों अपने कपड़ों और गहनों में सजी-धजी थीं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

बता दें कि आलिया और रणबीर राहा को लेकर जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फंक्शन में पहुंचे थे। इस फंक्शन में करीना कपूर, शाहरुख खान, अनिल कपूर, सोनम कपूर और अमिताभ बच्चन समेत देश- विदेश से कई जानी-मानी  हस्तियां पहुंची थीं।


काम की बात करें तो आलिया करण जौहर की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आईं हैं। अपकमिंग प्रोजैक्ट की बात करें तो आलिया, रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ 'लव एंड वॉर' में संजय लीला भंसाली के साथ फिर से काम करने के लिए तैयार हैं।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!