SSR CASE: 'रिया मेरी दोस्त है इसीलिए मैं उसे सपोर्ट करुंगा': साकिब सलीम

Edited By Smita Sharma, Updated: 20 Sep, 2020 12:22 PM

actor saqib saleem spot to rhea chakraborty

सुशांत सिंह राजपूत केस के ड्रग्स मामले में 8 सितंबर को एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया था। रिया इन दिनों भायखला जेल में कैद है। जहां सारी दुनिया रिया के खिलाफ है। वहीं हुमा कुरैशी के भाई एक्टर साकिब सलीम रिया को सपोर्ट करते नजर आ रहे...

 

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत केस के ड्रग्स मामले में 8 सितंबर को एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया था। रिया इन दिनों भायखला जेल में कैद है। जहां सारी दुनिया रिया के खिलाफ है। वहीं हुमा कुरैशी के भाई एक्टर साकिब सलीम रिया को सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं। दरअसल रिया और साकिब बहुत अच्छे दोस्त है।रिया ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत साकिब के साथ फिल्म 'मेरे डैड की मारुति' से की थी।

PunjabKesari
साकिब ने एक इंटरव्यू में बात करते हुए कहा-'मैं रिया और सुशांत सिंह राजपूत दोनों के लिए न्याय चाहता हूं। रिया मेरी दोस्त है और ये मेरी जिम्मेदारी है कि मैं मुश्किल वक्त में अपनी दोस्त और उसके परिवार को सपोर्ट करूं। अभी इस केस में कोई फैसला नहीं आया है। मैं जानता हूं कि भारत का कानून निष्पक्ष फैसला करेगा। हम सब सच्चाई जानना चाहते हैं।'

PunjabKesari
रिया को सपोर्ट करने के बाद साकिब को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। जिसके स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए साकिब ने लिखा-'मेरा भारत महान, इतना प्यार देने के लिए आप सभी का शुक्र‍िया। ये सब बहुत मायने रखता है।'

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!