Edited By suman prajapati, Updated: 23 May, 2024 10:22 AM
. साल 2021 में किरण राव और आमिर खान ने अपने तलाक की घोषणा कर सबको चौंका दिया था। शादी के 15 साल साथ रहने के बाद यह कपल अलग हो गया था और अब दोनों के बीच अच्छी दोस्ती है। कई जगहों पर दोनों को एक साथ स्पॉट किया जाता है। इसी बीच हाल ही में किरण राव ने...
बॉलीवुड तड़का टीम. साल 2021 में किरण राव और आमिर खान ने अपने तलाक की घोषणा कर सबको चौंका दिया था। शादी के 15 साल साथ रहने के बाद यह कपल अलग हो गया था और अब दोनों के बीच अच्छी दोस्ती है। कई जगहों पर दोनों को एक साथ स्पॉट किया जाता है। इसी बीच हाल ही में किरण राव ने आमिर संग अपनी शादी को लेकर खुलासा किया।
हाल ही में एक इंटरव्यू में किरण राव ने बताया कि शादी करने से पहले वो और आमिर खान एक साल तक साथ रहे थे। किरण ने कहा कि हम दोनों ने अपने माता-पिता की वजह से शादी की थी। उन्होंने कहा कि शादी खासतौर पर महिलाओं को दबा देती है और हम इस मामले पर पर्याप्त बातचीत नहीं करते हैं।
बता दें, आमिर खान और किरण राव ने 2005 में शादी रचाई थी। दोनों की मुलाकात फिल्म लगान के सेट पर हुई थी। हालांकि, शादी के 15 साल बाद उन्होंने 2021 में अलग होने का फैसला किया। हालांकि, दोनों अलग होकर भी अपने बच्चों के लिए एक साथ साथ नजर आते हैं।