Edited By Smita Sharma, Updated: 11 Jul, 2025 01:23 PM

सोशल मीडिया पर पैपराजी आए दिन सेलेब्स की फोटोज औऱ वीडियो शेयर करते रहते हैं। पैपराजी स्टार्स की फोटो खिंचने के लिए कहीं भी पहुंच जाते हैं। कई बार स्टार्स खुद पैपराजी को बुलाते हैं। मगर हाल ही में कुछ ऐसी घटनाएं हुईं जिसने पैपराजी कल्चर पर सवाल खड़े...
मुंबई: सोशल मीडिया पर पैपराजी आए दिन सेलेब्स की फोटोज औऱ वीडियो शेयर करते रहते हैं। पैपराजी स्टार्स की फोटो खिंचने के लिए कहीं भी पहुंच जाते हैं। कई बार स्टार्स खुद पैपराजी को बुलाते हैं। मगर हाल ही में कुछ ऐसी घटनाएं हुईं जिसने पैपराजी कल्चर पर सवाल खड़े कर दिए हैं?
पैपराजी सेलेब्स के पीछे से वीडियो बनाते हैं. जिसके लिए उन्हें कई बार टोका भी गया। सेलेब्स के पीछे से वीडियो बनाने की वजह से पैपराजी पर गुस्सा करते हुए नजर आते हैं। अब बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान भी इन्हीं बातों के बीच पैपराजी पर तंज कसती दिखीं।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसमें पैपराजी जरीन खान की फोटो क्लिक कर रहे हैं वीडियो बना रहे हैं। पैपराजी जोर-जोर से जरीन का नाम पुकारते हैं। अचानक जरीन पलटती है और कहती है, 'चेहरा देखाे चेहरा ये नहीं…।' वह बैक साइड की तरफ इशारा करती है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो जरीन खान ने लंबे समय से एक्टिंग की दुनिया से दूरी बनाई हुई है। जरीन आखिरी बार फिल्म हम भी अकेले तुम भी अकेले में नजर आईं थीं. उसके बाद से वो कई म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं। वो सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी मजेदार वीडियोज शेयर करती रहती हैं।