सूजी आंखें उतरा हुआ चेहरा पत्नी शेफाली जरीवाला की मौत से बुरी तरह टूटे पराग त्यागी,हालत देख पसीजा इंटरनेट का कलेजा

Edited By Smita Sharma, Updated: 28 Jun, 2025 03:31 PM

shefali jariwala husband parag tyagi looks heartbroken as he reaches hospital

एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला अब हमारे बीच नहीं हैं।  एक्ट्रेस की बॉडी अभी कूपर अस्पताल में है, जहां उनके दोस्त मिलने पहुंच रहे हैं।हिंदुस्तानी भाऊ, सुरभि चंदना, आरती सिंह समेत परिवार के अन्य सदस्य भी स्पॉट हुए हैं। वहीं, पति पराग त्यागी भी नजर आए।

मुंबई: एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला अब हमारे बीच नहीं हैं।  एक्ट्रेस की बॉडी अभी कूपर अस्पताल में है, जहां उनके दोस्त मिलने पहुंच रहे हैं।हिंदुस्तानी भाऊ, सुरभि चंदना, आरती सिंह समेत परिवार के अन्य सदस्य भी स्पॉट हुए हैं। वहीं, पति पराग त्यागी भी नजर आए।

PunjabKesari

उनकी हालत देख हर कोई हैरान है। उनका उतरा हुआ चेहरा। बिखरे हुए बाल। सूजी हुई आंखें। ये सब देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह कितना टूट चुके हैं।

PunjabKesari

उन्होंने अपने दुख को सबसे छिपाकर रखा है।सामने आए वीडियो में वह  हाथ जोड़े विनती कर रहे हैं और मीडिया से कुछ कह रहे हैं। वह हाथ जोड़कर कहते हैं- 'प्लीज मत करो अभी।' और फिर वह अंदर चले जाते हैं।

PunjabKesari
पराग त्यागी और शेफाली जरीवाला ने 2014 में शादी की थी। दोनों 11 साल से साथ थे और 27-28 जून की दरमियानी रात एक्ट्रेस के यूं अचानक चले जाने से पति को गहरा धक्का लगा। दोनों एक-दूसरे से बेहद प्यार करते थे। एयरपोर्ट से लेकर शहर के किसी भी जगह वह स्पॉट होते थे तो ऑन कैमरा अपना प्यार जाहिर करने में संकोच नहीं करते थे। 

फिलहाल पुलिस ने अभी चार लोगों के बयान दर्ज कर लिए हैं, जिसमें उनकी मेड, कुक, वॉचमैन और पति पराग शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, उन्हें रात 1 बजे सूचना मिली थी। अभी मौत की वजह साफ नहीं हो सकी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!