Edited By suman prajapati, Updated: 02 Jul, 2025 01:21 PM

12 जून को लंदन जा रहा 242 यात्रियों से भरा एयर इंडिया का प्लेन अहमदाबाद में क्रैश हो गया था, जिसमें 241 यात्रियों की मौत हो गई। इस हादसे को लोग कभी नहीं भूल पाएंगे। वहीं, इस हादसे के बाद लोगों के मन में एयर इंडिया की फ्लाइट को लेकर खासा डर पैदा हो...
मुंबई. 12 जून को लंदन जा रहा 242 यात्रियों से भरा एयर इंडिया का प्लेन अहमदाबाद में क्रैश हो गया था, जिसमें 241 यात्रियों की मौत हो गई। इस हादसे को लोग कभी नहीं भूल पाएंगे। वहीं, इस हादसे के बाद लोगों के मन में एयर इंडिया की फ्लाइट को लेकर खासा डर पैदा हो गया। हालांकि, अब धीरे-धीरे हालात नॉर्मल हो रहे हैं। इसी बीच हाल ही में एक्टर अनिल कपूर ने एयर इंडिया के साथ एक बेहद सकारात्मक और यादगार अनुभव शेयर किया है। यह अनुभव न सिर्फ उनके लिए खास रहा, बल्कि सोशल मीडिया पर भी काफी सराहा गया।
अनिल कपूर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर दो तस्वीरें शेयर कीं। पहली तस्वीर में वह एयर इंडिया की फ्लाइट में केबिन क्रू के साथ मुस्कुराते हुए सेल्फी लेते नजर आए। जबकि, दूसरी तस्वीर में उनके हाथ में एक प्यारा सा हैंड रिटन नोट दिखाई दे रहा है, जो उन्हें फ्लाइट स्टाफ की ओर से मिला।
एयर इंडिया की तरफ से उन्हें जो नोट दिया गया, उसमें लिखा था: "हमारे प्रिय बॉलीवुड के नायक… आज आपको हमारे साथ फ्लाइट में देखकर बहुत अच्छा लगा। आपका सफर, आपका काम और सिनेमा में आपका योगदान बेहद सराहनीय है। हम हमेशा आपके लिए सुरक्षित यात्रा की कामना करते हैं। हमेशा झक्कास बने रहिए!"
यह प्यारा सा नोट अनिल कपूर के लिए एक बड़ी खुशी बन गया। उनके चेहरे की मुस्कान इस बात की गवाही दे रही थी कि यह नोट उन्हें कितनी खुशी दे गया।
वर्कफ्रंट पर अनिल कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सूबेदार’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म का निर्देशन सुरेश त्रिवेणी कर रहे हैं। फिल्म में अनिल के साथ राधिका मदान मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।