जहीर इकबाल ने सोनाक्षी संग अफेयर की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- वो मेरे सबसे अच्छे दोस्तों में से एक हैं

Edited By suman prajapati, Updated: 19 Jan, 2022 02:46 PM

zaheer iqbal breaks silence on news of affair with sonakshi sinha

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अक्सर  ''नोटबुक'' मूवी से बॉलिवुड में डेब्यू करने वाले एक्टर जहीर इकबाल संग रिलेशन को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। हालांकि दोनों ने कभी भी अपने रिलेशनशिप को लेकर पब्लिक में कभी भी बात नहीं की। अब हाल ही में जहीर ने इस पर...

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अक्सर  'नोटबुक' मूवी से बॉलिवुड में डेब्यू करने वाले एक्टर जहीर इकबाल संग रिलेशन को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। हालांकि दोनों ने कभी भी अपने रिलेशनशिप को लेकर पब्लिक में कभी भी बात नहीं की। अब हाल ही में जहीर ने इस पर खुलकर बात की है।

PunjabKesari


मीडिया से बात करते हुए जहीर इकबाल ने कहा- सोनाक्षी सिन्हा मेरे सबसे अच्छे दोस्तों में से एक हैं। मुझे नहीं पता कि ये अफवाहें अचानक क्यों शुरू हो गईं। हम सब इतने सालों से साथ हैं। हम लंबे समय से दोस्त हैं।'

PunjabKesari


बता दें, जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही फिल्म 'डबल एक्स एल' में एक-साथ नज़र आएंगे। सोनाक्षी ने कुछ दिनों पहले जहीर के बर्थडे पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसके बाद दोनों की डेटिंग के कयास लगाए जाने लगे। वहीं, सोनाक्षी ने भी एक इंटरव्यू में बताया था कि जहीर उनके अच्छे दोस्त हैं। रिलेशनशिप की खबरें सिर्फ अफवाह हैं।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!