कोरोना से जंग हारी 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम दिव्या भटनागर,कई दिनों से वेटिंलेटर पर थी एक्ट्रेस

Edited By Smita Sharma, Updated: 07 Dec, 2020 09:40 AM

yeh rishta kya kehlata hai actress divya bhatnagar passes away

बॉलीवुड इंडस्ट्री से आए दिन दुख भरी खबरें सामने आ रही हैं। वहीं अब खबर आई हैपिछले कुछ दिन से वेंटिलेटर पर ज़िंदगी और मौत की जंग लड़ रही  ''ये रिश्ता क्या कहलाता है'' फेम दिव्या भटनागर का निधन हो गया है। इस बात की पुष्टि दिव्या के दोस्त युवराज...

मुंबई: बॉलीवुड इंडस्ट्री से आए दिन दुख भरी खबरें सामने आ रही हैं। वहीं अब खबर आई हैपिछले कुछ दिन से वेंटिलेटर पर ज़िंदगी और मौत की जंग लड़ रही  'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम दिव्या भटनागर का निधन हो गया है। इस बात की पुष्टि दिव्या के दोस्त युवराज रघुवंशी ने की। एक वेब पोर्टल से बातचीत में युवराज ने बताया- दिव्या का निधन सुबह 3 बजे हुआ है। दिव्या को 7 हिल्स हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया था।

Bollywood Tadka

रात अचानक 2 बजे उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी, उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी जिसके बाद 3 बजे डॉक्टर ने बता दिया कि दिव्या अब इस दुनिया में नहीं हैं। ये खबर मेरे और दिव्या के परिवार के लिए बहुत बड़ा सदमा है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। दिव्या के निधन की खबर से एख बार फिर पूरी इंटरटेरमेंट इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। 

PunjabKesari

मां ने पति पर लगाए थे ये आरोप 

बता दें कि कुछ दिन पहले ही दिव्या की मां ने एक्ट्रेस के पति गगन पर गंभीर आरोप लगाए थे। मां ने बताया था- दिव्या के पति गगन 'फ्रॉड' है। वो एक्ट्रेस को छोड़कर चले गए और उन्होंने एक्ट्रेस की हेल्थ के बारे में भी नहीं पूछा।दिव्या ने हमारी जानकारी के बिना शादी की थी। हम इस शादी के विरोध में थे। दिव्या पहले मीरा रोड पर एक बड़े घर में रहती थी। लेकिन शादी के बाद वो ओशिवारा में एक छोटे से घर में रहने लगी। उसका पति भी फ्रॉड निकला, उसे छोड़कर चला गया।

PunjabKesari


काम की बात करें तो ये रिश्ता क्या कहलाता है के अलावा 'सेठजी', 'सिलसिला प्यार का', 'कभी हां कभी नां', 'कभी सौतन कभी सहेली', 'प्रीतो', 'श्रीमान श्रीमती फिर से', 'तेरा यार हूं मैं' जैसे सीरियल्स में नजर आई थीं।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!