एलिमनी में 5 करोड़ और बेटे के लिए हर महीने 1 लाख' जब तलाक के बाद अमृता सिंह की ये मांग सुन पटौदी नवाब सैफ ने कहा था-'मैं शाहरुख नहीं'

Edited By Smita Sharma, Updated: 19 Jan, 2022 04:35 PM

when amrita demand alimony of 5 crore from saif he said i am not srk

बाॅलीवुड एक्ट्रेस अमृता सिंह ने अपने करियर के पीक पर पहुंचकर साल 1991 पटौदी खानदान के नवाब सैफ अली खान की से शादी रचाई थीं। यह शादी काफी चर्चित थी, इसके पीछे दो खास वजह थीं। पहली ये कि अमृता सिंह तब इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस थीं वहीं सैफ ने तब...

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस अमृता सिंह ने अपने करियर के पीक पर पहुंचकर साल 1991 पटौदी खानदान के नवाब सैफ अली खान की से शादी रचाई थीं। यह शादी काफी चर्चित थी, इसके पीछे दो खास वजह थीं। पहली ये कि अमृता सिंह तब इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस थीं वहीं सैफ ने तब फिल्मों में डेब्यू तक नहीं किया था। वहीं, दूसरी ये कि उम्र में सैफ अली खान एक्ट्रेस अमृता सिंह से काफी छोटे थे।

PunjabKesari

शादी के समय सैफ अली खान जहां 21 साल के थे वहीं अमृता सिंह 33 साल की थीं। कपल के 2 बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम अली खान हैं। हालांकि शादी के कुछ सालों बाद ही दोनों के बीच दरार आने लगी और नतीजा ये हुआ कि साल 2004 में शादी के पूरे 13 साल बाद इनका तलाक हो गया था।

PunjabKesari

हालांकि, बात सिर्फ यहीं ख़त्म नहीं हुई थी। खबरों की मानें तो तलाक के बाद अमृता सिंह ने सैफ अली खान से भारी भरकम एलिमनी मांगी थी। बताया जाता है कि अमृता ने बतौर एलिमनी सैफ से 5 करोड़ रुपए मांगे थे।

PunjabKesari

यही नहीं अमृता ने मांग की थी कि बेटे इब्राहिम के 18 साल के होने तक हर महीने 1 लाख रुपए भी सैफ अली खान को चुकाने थे। अमृता की ये मांग सुन  पटौदी नवाब सैफ के भी होश उड़ गए थे।

PunjabKesari

सैफ ने एक इंटरव्यू में  एलिमनी से जुड़े सवाल पर कहा था-'मेरे पास इतने पैसे नहीं हैं, मैं कोई शाहरुख़ खान नहीं हूं लेकिन मैंने फिर भी उससे वादा किया है कि मैं उसे यह सब दूंगा चाहे इसके लिए मुझे कितनी भी मेहनत करनी पड़े।'

PunjabKesari

तलाक के बाद अमृता ने अपने दोनों बच्चों यानी सारा अली खान और इब्राहिम अली खान के साथ अपनी अलग दुनिया बसाई।

PunjabKesari

वहीं सैफ अली खान  को करीना कपूर में अपना प्यार मिला और उन्होंने साल 2012 में उनसे शादी कर ली। करीना से सैफ को 2 बेटे हैं जिनका नाम तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!